Mon. May 18th, 2026

क्षत्रिय कुशवाह समाज धर्मशाला दिग्ठान पर सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

क्षत्रिय कुशवाह समाज धर्मशाला दिग्ठान पर सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

सादलपूर्। क्षत्रिय कुशवाह समाज धर्मशाला में सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा परम पूज्य भागवताचार्य पंडित सुनील जी उपाध्याय गवली पलासिया तहसील महू के पावन सानिध्य में ।बड़ी संख्या में मातृशक्ति कलश लेकर गाजे बाजे के साथ चल रही थी भागवताचार्य पंडित जी सुसज्जित रथ पर सवार थे एवं यजमान मोहनलाल कुशवाह सिरपर श्री मद्भागवत जी की पोथी लिये अनुज कैलाश व दिलिप कुशवाह के साथ चल रहे थे। जगह-जगह पूष्प वर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया गया। प्रमुख मार्ग से होते हुए कथा स्थल क्षत्रिय कुशवाह समाज धर्मशाला दिग्ठान पर पहुंचे।विधि विधान से पं हर्ष शर्मा ने पूजन करवाया ।

व्यास पीठ पर विराजमान पं उपाध्याय ने गणेश भगवान को याद करते हुए समस्त देवी देवताओं का आह्वान किया।श्री मद्भागवत जी का महात्म्य रोचक ढंग से बताया गया। सुमधुर भक्ति रस से सराबोर भजनों की प्रस्तुति पर श्रृद्धालु झूम उठे । सायं काल कथा विश्राम कर महा आरती उतारी गई। प्रसाद वितरित किया गया।बाहर गांवों से पधारे गब्बूलाल वर्मा, रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार,लीलाधर कुशवाह, रामेश्वर बड़गूजर, मोतीलाल बोरदिया मोहनलाल खिलावदिया,सियानंद सोनगरा, रामस्वरूप वर्मा, दिलीप कुशवाह, राजेश वर्मा, राहुल कुशवाह, धर्मेन्द्र कुशवाह सहित नगर व आसपास के ग्रामों के श्रृद्धालुओं एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही। संगीत मनदीप दास वैष्णव, विनोद, सचिन शर्मा, ईशान,रिक्की शर्मा ने दिया।आयोजक सादूदिया परिवार के देवचन्द सादुदिया ने आभार व्यक्त किया

Related Post