Sun. May 17th, 2026

रामनगर केसूर में दो दिवसीय शनि जयंती महोत्सव मे निःशुल्क सामुहिक विवाह एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

रामनगर केसूर में दो दिवसीय शनि जयंती महोत्सव
निःशुल्क सामुहिक विवाह एवं विशाल भंडारे ,यज्ञ के साथ सम्पन्न

समीपस्थ रामनगर केसूर में दो दिवसीय शनि जयंती महोत्सव का आयोजन शनि मंदिर रामनगर पर किया गया।प्रथम दिवस में सर्व समाज के ग्यारह जोड़ों का निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन विशाल चल समारोह बागरड़ी नदी तट पर हनुमान मंदिर से आरंभ हुआ।दो ट्रेक्टरों में वर वधूओं को बिठाया गया डीजे की धुन पर थिरकते युवक युवतियों का उत्साह देखते ही बनता था।केसूर के मुख्य मार्ग में पूष्प वर्षा की गई आतिष बाजी करते हुए राठौड़ धर्म शाला केसूर पहुंचे ।पं पवन व्यास यज्ञाचार्य भागवताचार्य सादलपुर के द्वारा वैदिक रीति रिवाज से विवाह संस्कार सम्पन्न कराया गया।मंच संचालन रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार ने किया।सायं काल चार बजे से बारहवां विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर स्थल पर किया गया जिसमें आसपास के क्षेत्र से केसूर , रामनगर, सादलपुर,जुहावदा, संगेसरा,मोलानी,कण्डारिया,एकलदूना,बिजूर,हरसोरा,माचकदा,अन्तराय ,आदि ग्रामों के कार्यकर्ताओं सेवा प्रदान की।पधारे हजारों श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण किया जो देर रात तक चलता रहा। द्वितीय दिवस मंदिर प्रांगण में प्रातः काल से दर्शकों की भीड़ उमड़ी।पं लखन प्रसाद जोशी के द्वारा यज्ञ की आहूतियां यजमान सुभाष जाट,प्रदीप कुशवाह सादलपुर एवं दशरथ सिंह ठाकुर सतकुई ने दी।

यज्ञ की पूर्णाहुति सायं चार बजे महाआरती के साथ सम्पन्न हुई । महाप्रसाद वितरण किया गया।दिन भर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। साथ ही शनि देव एवं नव ग्रह की आहूतियां लालू प्रसाद जोशी द्वारा दिलवाई गई । भोमसिंह पटवारी,धीरज रिंछोदिया, ओमप्रकाश गौतम,राकेश सिंह गौतम गजू पटेल, अनिल चौधरी, धर्मेन्द्र पटेल,कृष्णा प्रजापत, संजय सोलंकी केसूर,भरत बाबू, राजेश शर्मा ,भोला महाराज,पवनसिंह ठाकुर बिजूर, सुनील जोशी, हरिसिंह पटेल,सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमा मय उपस्थिति रही। मंदिर के सेवक गण दिनेश जोशी, राहुल जोशी,हर्ष जोशी ने आभार व्यक्त किया।

Related Post