भाजपा का भाजपा के विरुध शक्ति प्रर्दशन- वर्चस्व की लडाई का अंदरुनी विवाद भोपाल तक पहुॅचा
विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है
एक गुट ने किया शक्ति प्रदर्शन, दुसरा गुट तैयारी में
धार जिलाध्यक्ष हेतु दावेदार हुए लामबंद- नेता कर रहे सर्मथकों के लिए जोर अजमाईश

बदनावर। जैसे जैसे गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे भाजपा की राजनीति भी गर्मा रही है। विधानसभा क्षेत्र की राजनीती में अचानक भुचाल सा आ गया। विरोध के एक स्टेटमेंट ने ठहरे हुए पानी में तुफान सा ला दिया। भाजपा का भाजपा के विरुध शक्ति प्रर्दषन भी देखने को मिला। भाजपा का अंदरुनी विवाद भोपाल तक पहुॅच गया। फिलहाल एक पक्ष का शक्ति प्रर्दशन देखने को मिला है। आगामी दिनों में दूसरे पक्ष का भी शक्ति प्रर्दशन होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। राजनीती में नेता के आयोजन में शामिल मुडियों को गिनती से उसके जनाधार को तोला जाता है। और सूर्या ने संख्याबल में हजारों मुंडियां सर्मथन में लाकर अपना वजुद बताने में सफलता हासिल की है। जय सूर्या के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति पर भाजयुर्मो धार जिलाध्यक्ष पद रिक्त होने से इस पद के लिए अजमाईश शुरु हो गई है। क्षेत्र में आरोप प्रत्यारोप का दौर विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद से ही जारी हैं । एक धडा लगातार आरोप लगाते देखा गया, जबकि दूसरे धडे ने अब तक जवाब नहीं दिया था।
राजनीती के अखाडे में जय सूर्या ने शानदार प्रर्दशन करते हुए हजारों सर्मथकों की उपस्थिति से विरोधियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जय सूर्या ने शालीन व्यवहार से सबका दिल जीता है। वही विरोधियों ने खुलकर विरोध कर सबको सोचने पर मजबूर किया है। भाजपा के दो धडो के बीच चल रहे विवाद के चलते निश्ठावान कार्यकर्ताओ के दुविधा वाली स्थिती निर्मित हो गई है। किस धडे का सर्मथन करे और किसका नही। पहले यह लडाई बेनर पोस्टर व मंच तक ही सीमित थी। किंतु अब विवाद ने विकराल रुप ले लिया है। भविश्य में विवाद और भी गहरा हो सकता है।
कांग्रेस की तर्ज पर विरोध के घोडे पर सवार हुई भाजपा –
लंबे समय तक सत्ता में रहने पर कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर पहुच चुकी थी। बडे नेता का अपना गुट होता था। भाजपा भी अब कांगेेस की तर्ज पर गुटबाजी के घोडे पर सवार हुई प्रतीत होती है। कार्यकर्ता भाजपा संगठन की बजाय नेता क्रे प्रति वफादार हो गया प्रतीत होता है। कांग्रेस में खुलकर विरोध किया जाता है। वही भाजपा में केवल पार्टी फोरम में ही बोलने की स्वतंत्रता थी। किंतु अब खुलकर मीडिया के माध्यम से विरोध की परिपाटी भी शुरु हो चुकी है।
धार भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेतु दावेदार हुए लामबंद-
भाजयुर्मो जिलाध्यक्ष जय सूर्या के प्रदेश कार्यकारिणी में पहुॅचने पर धार जिलाध्यक्ष पद रिक्त होगा। रिक्त पद पर अपने सर्मथक की नियुक्ति हेतु वरिश्ठ नेता सक्रिय हो गए है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद हेतु संभावित में धार विधानसभा से अंकित भावसार धार, लव प्रजापत धार, गौरव रघुवंशी धार, सरदारपुर विधानसभा में श्याम धाकड राजोद, शुभम दीक्षित अमझेरा, हार्दिक तांतेड राजगढ, एवं बदनावर विधानसभा में खेमेन्द्रसिंह राणावत बुलगारी, विनीत बेरागी खिलेडी, प्रवीण शर्मा बदनावर, हरीश झारानी मुलथान, प्रकाश पाटीदार रानीपुरा, श्री मुकाती ढोलाना, कुलदीप जाट के नाम की चर्चा चैराहे पर चल रही है। कई अन्य नाम भी सामने आ सकते है।

