श्रद्धांजलि स्मृतियां शेष
बाबूलालजी अग्रवाल की पहचान 1960 से 2010 तक प्रसिद्व उधोगपति के रुप में रही
काटन व्यवसाय के माध्यम से बदनावर क्षेत्र का गौरव प्रदेश ही नही देश में भी विख्यात हुआ
राम शिला पुुजन एवं कार सेवा जैसे आंदोलन को इन्ही के मार्ग दर्शन मेें गति मिली
स्व बाबूलालजी अग्रवाल का परिवार सामाजिक व धार्मिक आयोजन में आर्थिक सहायोग करने में हमेशा अग्रणी है
साधू संतो के प्रति असीम श्रृद्वा रही

बदनावर/महेश पाटीदार
वयोवृद्व बाबूलालजी अग्रवाल मालवा निमाड सहीत समुचे क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। बाबूलालजी अग्रवाल की पहचान 1960 से 2010 तक प्रसिद्व उधोगपति के रुप में रही। सामाजिक ,धार्मिक कार्यो में अग्रणी सेवा भावी अग्रवालजी ने 20 वर्षो तक अखिल भारतीय विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष का दायित्व निभाया। 60 वर्षो तक गौशाला में टस्टी भी रहे। वर्तमान में इनके पृत्र राजेश अग्रवाल द्वारा संचालित मालवा फुड फोजन फेक्ट्री केे माध्यम सेे बडी संख्या में रोजगार उपलब्ध करवा कर कई गौशालाओं में निशुल्क खाधान्न भेजा जाता है।
बाबूलालजी अग्रवाल का स्वर्गलोेक गमन 12 अप्रैल को हो गया। स्वर्गीय अग्रवालजी का सर्व हिंदू समाज हित में उल्लेेखनीय योगदान रहा। वे जनसंघ के समय से समाजसेवा में लिप्त रहे। पुराने समय में जनसंघ व भाजपा का झंडा इनही की उंचि बिल्डिंग पर लहराता रहा। भाजपा व विश्व हिंदूू परिषद केे बडे नेता या पदाधिकारी के बदनावर पहुुॅचने पर इन्ही के घर पर चाय, नाश्ता व विश्राम होता रहा। यहां तक इन्ही की एबेसेडर कार से साधु संत व भाजपा नेताओं का आवागमन होेता रहता था। आरएसएस केे खंड प्रचारक के लिए काफी सकारात्मक रवेेया रहता था। स्व बाबूलालजी अग्रवाल का पुरा परिवार सामाजिक व धार्मिक आयोजन में आर्थिक सहायेग करने में हमेशा अग्रणी रहा।
स्व अग्रवाल का समाजोेत्थान में रहा योगदान-
श्री बाबूलालजी अग्रवाल हमेशा से ही हिदू समाज के पक्षधर रहे। विश्व हिंदू परिषद के 20 वषीर्य अध्यक्षीय कार्यकाल में कई आयोजन में सक्रिय भूमिका निभायी। राम शिला पुुजन एवं कार सेवा जैसे अहम आंदोलन को इन्ही के मार्ग दर्शन मेें गति मिली। 50 वर्ष से अधिक समय तक वल्लभराम लालचंद अग्रवाल फर्म के मुखिया के रुप में काटन व्यवसाय के माध्यम से बदनावर क्षेत्र का गौरव प्रदेश ही नही देश में भी विख्यात हुआ। वैष्वण पंच को अध्यक्षीय कार्यकाल में कई सोगात मिली। बदनावर में संचालित श्री लक्ष्मी गौशाला में 60 साल तक टस्टी की भूमिका में रहकर गोसेवा में अहम योगदान रहा। विकट परिस्थितियों में भी गोेसेेवा में कदम बढाते रहे। धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियो के संचालन में हमेशा खुले हाथों से आथिक सहयोग रहा। पूर्व राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल भी पिता श्री के कदमो पर चलते दिखायी देते है। भाजपा नेता अग्रवाल ने राज्यमंत्री रहते धार्मिक स्थान एवं सामाजिक संस्थाओं में पक्के निर्माण कार्य की नीव रखी। अग्रवाल परिवार में अशोक काका अग्रवाल, महेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल सहीत समुचा परिवार धार्मिक प्रवृति का है।
स्व श्री बाबूलालजी अग्रवाल का शरीर अवश्य हमारे बीच नहीं है किंतु उनके द्वारा किए उल्लेखनीय कार्य एवं धार्मिक परंपरा निर्वाहन में किए गये कार्य के माध्यम से हमारे बीच हमेशा याद आते रहेगेे। हिंदू समाज को संगठित करनेे एवं जनसंघ एवं भाजपा कोे मजबूती प्रदान करने वालों में इनका नाम अमर रहेगा। इनके कर्म ने ही बाबूलाल अग्रवाल का नाम अमर कर दिया।
