Thu. Apr 23rd, 2026

सूर्या की स्वागत रैली में सैकडों वाहनों में –उमडे जनसैलाब से विरोधियों की आंखे चोधिया गई–मंडल व कुंठित कई भाजपाईयों ने स्वागत रैली से बनायी दूरियां

भाजयुर्मो प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्या की स्वागत रैली में सैकडों वाहनों में हजारों कार्यकर्ता ने विरोेधियों को दिया करारा जबाव

सूर्या की स्वागत रैली में उमडे जनसैलाब से विरोधियों की आंखे चोधिया गई

मंडल व कुंठित कई भाजपाईयों ने स्वागत रैली से बनायी दूरियां

बदनावर। भाजयुर्मो नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जय सूर्या के प्रथम ग्रह नगर आगमन पर हजारों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ अगवानी की गई। स्वागत रैली लेबड से प्रारंभ होकर बदनावर पहुॅची। सैकडों वाहनों के काफिले के साथ पहुॅचे क्षेत्र के लाडले जय सूर्या का सैकडों मंचों से पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। हजारों सर्मथकों के साथ पहुॅचे जय सूर्या ने अंबेडकर चैराहे पर भारतमाता की आरती के साथ रैली का समापन हुआ। जय सूर्या की स्वागत रैली से विरोधी जनप्रतिनिधियों की आंखे चोधिया गई।

भाजयुर्मो प्रदेश उपाध्यक्ष जय सूर्या के सर्मथन रैली में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव जैसा माहोल बना दिया। सूर्या की रैली में हर वो कार्यकर्ता शामिल हुआ जिसने भाजपा की मजबूती में अपना योगदान दिया। लंबे समय बाद पुरानी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई्र। वही कुंठित व गुट विशेष केे भाजपाईयों ने इस रैली से दूरी बनाकर विरोध प्रकट किया। 2020 विधानसभा चुनाव वाली भाजपा और 2023 के चुनाव वाली भाजपा में अंतर देखने को मिला।

सूर्या के स्वागत रैली में शामिल हुए सैकडों वाहनों में हजारों कार्यकर्ता ने विरोेधियों को दिया करारा जबाव-
नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जय सूर्या की स्वागत रैली में उमडे जन सैलाब ने सूर्या के राजनैतिक विरोधियों को करारा जबाव दिया। रैली के माध्यम से सूर्या ने राजनीती के नए आयाम दिखाते हुए विरोधियों को चारो खाने चित कर दिया। सूर्या के स्वागत हेतु लगेे मंचों ने पूर्व में हुए कई आयोजनों को फिका कर दिया। बदनावर विधानसभा में चारों और जय सूर्या का ही नाम सुनाई दिया। होटल में या पान की दुकान पर भी जय सूर्या की रही चार्चा। छोटे कद के युवा जय सूर्या ने पहलेे ही प्रहार में बडे- बडे विरोधियों को नैस्तानाबुंद कर दिया। सूर्या विरोधियों के सारे पैतरे व नोटंकी फैल हो गई। पहली बार पुरानी भाजपा व नई भाजपा में अंतर साफ दिखायी दिया।

भाजपा मंडल पदाधिकारी कार्यक्रम से नदारद रह-
भाजयुर्मो प्रदेश उपाध्यक्ष जय सूर्या की स्वागत रैली में विधानसभा क्षेंत्र में भाजपा मंडलों के कई पदाधिकारी नदारद रहे। इससे प्रतीत होता है कि भाजपा संगठन में अंदरुनी उठापटक जारी है। भाजपा संगठन ने अपने ही संगठन के कार्यक्रम से बनायी दूरी आम जन के बीच चर्चा में रही। जबकि पूर्व पदाधिकारियों ने बढ चढ कर स्वागत किया। बडी चैपाटी से अंबेडकर चैराहे तक प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव, केबिनेट मंत्री सावित्री ठाकुर, कैलाश विजयवर्गीय सहीत कई वरिष्ठो के कटाउट से चैराहे की सजावट की गई। भाजपा झंडे से स्वागत द्वार बनाए। बडे पद पर आसीन होने के बावजुद छोटे कार्यकर्ताओं से मिलने तथा वरिष्ठों के आर्शीवाद लेने जय सूर्या स्वयं पहुॅचे।

अंबेडकर चैराहे पर भारतमाता की प्रतिमा एवं बाबा भीमरावजी की प्रतिमा की सजावट दर्शनीय थी। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जय सूर्या, पुर्व मंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी सहीत वरिष्ठ भाजपाईयों ने भारत माता की आरती उतारी।

Related Post