Thu. Apr 23rd, 2026

जीएसटी इंस्पेक्टर बनने पर धुलसर के किसान पुत्र का किया सम्मान

जीएसटी इंस्पेक्टर बनने पर धुलसर के किसान पुत्र यश पाटीदार का भव्य सम्मान

ग्राम धुलसर के होनहार किसान पुत्र यश संजय पाटीदार के GST इंस्पेक्टर बनने पर समरसता सेवा संस्थान धुलसर एवं ग्राम के वरिष्ठजनों द्वारा उनके निवास पर पहुंचकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर समरसता सेवा संस्थान धुलसर के देवेन्द्र पाटीदार, राहुल कामदार, विमल कराड एवं रामचन्द्र पाटीदार ने भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट कर यश का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार पाटीदार द्वारा किया गया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि चामू बघेल एवं उपसरपंच महादेव पाटीदार ने यश को दुपट्टा पहनाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही पाटीदार समाज अध्यक्ष एवं समाज के पंचों ने परिवारजनों को तिलक लगाकर एवं पौधे देकर अभिनंदन किया और यश को बधाई दी।

इस अवसर पर यश पाटीदार ने अपने संघर्षपूर्ण सफर को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार निरंतर मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया। उन्होंने अपनी पढ़ाई, तैयारी के दौर और चुनौतियों के अनुभवों को विस्तार से बताते हुए युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश भी दिया।”

यश के पिताजी संजय पाटीदार एवं परिवारजनों ने समरसता सेवा संस्थान के सदस्यों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्राम के प्रमुखजन राधेश्याम कराड, महादेव मुकाती, रमेश मुकाती, रामलाल आसपुरिया, महेश पाटीदार, तिलोक मुकाती, महेंद्र कामदार, दिनेश पाटीदार, भूपेन्द्र पाटीदार, धीरज कराड, अतुल कामदार, देवेन्द्र शर्मा सहित परिवार के सदस्य एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Post