Thu. Apr 23rd, 2026

पाटोउत्सव के तहत श्री सांवलिया सेठ की स्थापना, महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन

पाटोउत्सव के तहत श्री सांवलिया सेठ की गर्भ ग्रह में स्थापना, महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन।

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)/ रानीपुर स्थित रियासत कालीन श्री सांवलिया सेठ मंदिर के नवीनीकरण के पश्चात आयोजित पाटोउत्सव कार्यक्रम मे सेठो के सेठ सांवलिया सेठ की गर्भ ग्रह में पुनः स्थापना की । दशोरा समाज, ब्राह्मण समाज, एवं बीसानीमा समाज के संयुक्त आयोजन के तहत दो दिवसीय कार्यक्रमों केआयोजन मे प्रथम दिवस प्रभु का अभिषेक वास्तु पूजन एवं भजन संध्या का आयोजन किया ।द्वितीय दिवस श्री सांवलिया सेठ की गर्भग्रह में स्थापना एवं भव्य शोभायात्रा नगर में निकली ।नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शोभा यात्रा के समापन के पश्चात महा आरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया ।महाप्रसादी को सभी समाजजनों ने ग्रहण किया। सांवलिया सेठ की महाप्रसादी का सौभाग्य श्री मिलिंद जी साद खरगोन वालों को प्राप्त हुआ ।श्री सांवलिया सेठ अतिप्राचीन मंदिरों में से एक है । दशोरा नागर समाज, ब्राह्मण समाज ,बीसा नीमा समाज के संयुक्त प्रयासों से मंदिर क जीर्णोद्धार का कार्य संपन्न हुआ ।

मंदिर में स्थित सांवलिया सेठ के कई चमत्कार आम जनो को महसूस हुए। यह अति प्राचीन मंदिर है शरद पूर्णिमा के पश्चात वर्षों से सांवलिया सेठ की महाप्रसादी का आयोजन अनवरत रूप से चले आ रहा है।

Related Post