तीन धाम तीर्थ यात्रियों के सादलपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया

सादलपुर् । भगवान सिंह पटेल सपत्नीक एवं उनकी भाभी साहब श्रीमती सुशीला पटेल तीन धाम तीर्थ यात्रा करते हुए देश के सभी ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर नेपाल होते हुए गंगासागर,, जगन्नाथ पुरी,रामेश्वरम, द्वारकाधीश भेंटद्वारका पावागढ़ ओंकारेश्वर होते हुए संकटमोचन हनुमान मंदिर सादलपुर पहुंचनें पर गाजे बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई नगर के मंदिरों के दर्शन कर पथवारी पूजन किया। श्री राम मंदिर पर पूजा-अर्चना पुजारी हेमन्त चतुर्वेदी ने करवाई। सभी तीर्थों से लाये गये प्रसाद का वितरण किया गया। जगह-जगह पूष्प मालाओं से तीर्थ यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया।नगर के गणमान्य नागरिकों रामभरोसे वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि अजय डांगी, उपसरपंच प्रतिनिधि लाखनसिंह चौहान, रामस्वरूप वर्मा, रामसिंह कुशवाह सर, शंकरलाल वर्मा,किशोर जाट,पवन जाट, हरिसिंह मिर्चिवाले, बाबूलाल पटेल, सुखदेव कुशवाह,देविसिह पूर्व सरपंच हांसलपुर, तुलसीराम दायमा,गोलू, भादर सिंह कुशवाह, हरिसिंह पटेल, पप्पू सिंह पटेल,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं बाहर गांव से पधारे मेहमानों एवं मातृ शक्ति की उपस्थिति रही।सह भोज का आयोजन किया गया।पटेल परिवार की ओर से गोपाल पटेल ने आभार व्यक्त किया ।

