Thu. Apr 23rd, 2026

​नवनियुक्त प्रांत कला मंच संयोजक रुद्र पाण्डेय का धुलसर में स्वागत

​नवनियुक्त प्रांत कला मंच संयोजक रुद्र पाण्डेय का धुलसर में आत्मीय स्वागत


​धुलसर/कुक्षी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 58वां प्रांत अधिवेशन रतलाम की पावन धरा पर ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ। 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित इस अधिवेशन में मालवा प्रांत के 22 जिलों से छात्र शक्ति का विशाल समागम देखने को मिला। अधिवेशन के दौरान धार जिले के सिंघाना ग्राम के सक्रिय कार्यकर्ता रुद्र पाण्डेय को मालवा प्रांत का प्रांत कला मंच संयोजक नियुक्त किया गया है।


​वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की घोषणा
प्रांत अध्यक्ष सौरभ पारीक ने अधिवेशन के भव्य सभागार में रुद्र पाण्डेय के नाम की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री संदीप वैष्णव, मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया एवं सैकड़ों कार्यकर्ता साक्षी रहे। संगठन का उद्देश्य रुद्र पाण्डेय के नेतृत्व में मालवा के छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को नई गति प्रदान करना है।
​कुक्षी आगमन पर धुलसर में भव्य स्वागत
प्रांतीय दायित्व मिलने के पश्चात कुक्षी क्षेत्र में प्रथम आगमन पर धुलसर में समरसता सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा रुद्र पाण्डेय का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​बधाई देने वालों में समरसता सेवा संस्थान के प्रमुख देवेन्द्र पाटीदार धुलसर, राहुल कामदार, विमल पाटीदार, रामचंद्र पाटीदार, सचिन मुकाती, रविंद्र पाटीदार सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सिंघाना जैसे छोटे क्षेत्र से निकलकर प्रांतीय स्तर पर नेतृत्व मिलना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

Related Post