पुलिस ने मोटर सायकल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 05 चोरी की मोटरसायकल की जप्त
राजपुर क्षेत्र में हुई अलग-अलग मोटर सायकल चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा

बड़वानी(नरेन्द्र गुप्ता)/ थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा राजपुर में पलसुद रोड एटीएम के पास, सरकारी जिम के सामने, मीना बाजार, जुलवानीया रोड कियोस्क के सामने तथा एसबीआई बैंक के पास से अलग-अलग स्थानों से मोटरसायकल चोरी होने की घटनाएँ घटित हुई थीं, जिस पर फरियादियों द्वारा थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फरियादियों की रिपोर्ट पर थाना राजपुर में अपराध क्र. 315/23 धारा 379 भादवि, अपराध क्र. 787/25 धारा 303(2) बीएनएस, अपराध क्र. 788/25 धारा 303(2) बीएनएस, अपराध क्र. 793/25 धारा 303(2) बीएनएस एवं अपराध क्र. 794/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर द्वारा समस्त अधिकारियों को चोरी गए वाहनों की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं प्रभारी डीएसपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना राजपुर प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह बामनीया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिनके आधार पर यह सामने आया कि आरोपीगण भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पहले आरोपी शाहरुख द्वारा मोटरसायकल को उसके स्थान से धक्का देकर कुछ दूरी पर ले जाता था, तत्पश्चात आरोपी दिलीप द्वारा मोटरसायकल को बिना चाबी डायरेक्ट स्टार्ट कर दोनों आरोपी मिलकर चोरी कर ले जाते थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी दिलीप पिता मला मेवाडे जाति भील उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गवला थाना नागलवाड़ी एवं शाहरुख पिता नत्थु मण्डलोई जाति भील उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम गवला थाना नागलवाड़ी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर 01 डीलक्स मो.सा. क्र. MP46MX4742, 01 स्प्लेंडर मो.सा. क्र. MP46B6960, 01 स्प्लेंडर मो.सा. क्र. MP46M9926, 01 डीलक्स मो.सा. क्र. MP46MD3167 तथा 01 डीलक्स मो.सा. क्र. MP46MR8265 कुल 05 चोरी की मोटरसायकल, कुल कीमत 03 लाख रुपये, जप्त की गई। आरोपियों दिलीप एवं शाहरुख को माननीय न्यायालय राजपुर में पेश किया गया।
पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक विक्रमसिंह बामनीया, उप निरीक्षक गजेन्द्रसिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक , नारायण पाटीदार, सहायक उप निरीक्षक , पुरणसिंह मण्डलोई, सहायक उप निरीक्षक , कमल मीणा, सहायक उप निरीक्षक श् राकेश सागोरे, प्रधान आरक्षक 351 , बंशीलाल रावत, प्रधान आरक्षक 393 श्री राजेश बामनीया, प्रधान आरक्षक 422 , रितेश, प्रधान आरक्षक 195 , जितेन्द्रसिंह, प्रधान आरक्षक 137 , बाबुलाल, प्रधान आरक्षक 19 ,गणेश डावर, आरक्षक 203 , गुणीराम, आरक्षक 628 , राजकुमार, आरक्षक 258 , दिनेश, आरक्षक 607 , अरविंद, आरक्षक 603 ,सुनिल तथा प्रधान आरक्षक, योगेश पाटील (सायबर सेल बड़वानी) की सराहनीय भूमिका रही।*

