Thu. Apr 23rd, 2026

हिंदुओं पर अत्याचार और शासन के आदेशों के उल्लंघन के विरुद्ध विशाल धरना प्रदर्शन 1 जनवरी को

हिंदुओं पर अत्याचार और शासन के आदेशों के उल्लंघन के विरुद्ध विशाल धरना प्रदर्शन 1 जनवरी को


​बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता): हिंदू जागरण मंच और जागृत हिंदू मंच, बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 जनवरी 2026 को स्थानीय श्रीराम चौक (कोर्ट चौराहा) पर एक विशाल धरना आंदोलन और विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध जनजागरण करने और पीड़ितों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए किया जा रहा है।
​आयोजकों ने बताया कि पूर्व में दिए गए ज्ञापन के बावजूद जिले में धार्मिक स्थलों एवं मस्जिदों से पांच समय अजान के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग और खुलेआम अंडा, मांस और मछली की बिक्री पर शासन की रोक का उल्लंघन जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले मे जारी है। प्रशासन द्वारा इस पर कोई सख्त कार्यवाही न किए जाने के विरोध में धरना आंदोलन एवं हिन्दुओ के उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाले बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन भी किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से श्रीराम चौक, कोर्ट चौराहा पर प्रारंभ होगा ।
हिंदू जागरण मंच एवं जागृत हिंदू मंच से अधिक से अधिक नागरिकों एवं विशेष रूप से जागरूक हिन्दुुओं से कार्यक्रम मे शामिल होने का आव्हान किया है।

Related Post