विद्यालय जीवन का आवश्यक पहलू है, वार्षिकोत्सव – राज्य सभा सांसद कविता पाटीदार
विधायक शेखावत ने बच्चो को पढने लिखने के साथ-साथ अपने लक्ष्यो को तय करने का आव्हान किया
बच्चों की प्रथम गुरु माता होती है- पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

बदनावर। विद्यार्थी जीवन का आवश्यक एवं अनिवार्य पहलू है, वार्षिकोत्सव क्योकि यह शिक्षा के साथ-साथ आपकी अन्य कलात्मक, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियो को मंच प्रदान करता है जो जीवन के किसी भी पडाव पर काम आता है । मैने भी विद्यालयीन जीवन मे मंच पर बोलना सीखा तो आज मुझे अपने सामाजिक-राजनितिक जीवन मे यह बहुत काम आ रहा है । इसलिए आपका कर्तव्य है कि विद्यार्थी जीवन का भरपूर आनंद ले एवं शिक्षा के साथ-साथ अपने अन्य गुणो को विकसित करे । उक्त विचार सुश्री कविता पाटीदार राज्यसभा सासंद ने श्री पाटीदार पारमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास द्वारा संचालित के.जी. से पी.जी. संस्थान श्री अंबिका आदर्श अकादमी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम “युग साक्ष्य” एक परिवर्तन गाथा कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे व्यक्त किये ।

इस अवसर पर विधायक मा.भवरसिह शेखावत ने वार्षिकोत्सव को दर्पण बताकर उसके जीवन मे महत्व को बताया । आपने बच्चो को पढने लिखने के साथ-साथ अपने लक्ष्यो को तय करने का आव्हान किया ।


इसके पूर्व माननीय राजवर्धनसिह दतीगांव पूर्व औद्योगिक नीति निवेश केबिनेट मंत्री म.प्र. शासन एवं श्रीमती मीना शेखरजी यादव अध्यक्ष नगर परिषद ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ भारत माता,मॉ सरस्वती एवं लौह पुरूष सरदार पटेल के चित्र पर मार्ल्यापण- एवं नंदादीप प्रज्जवलित कर किया । अपने सारगर्भित विद्यार्थीयो पर केन्द्रित उद्बोधन मे राजवर्धनसिह दतीगावं ने अपने बचपन की बात विद्यार्थीयो से साझा कर बचपन मे मॉ द्वारा सुनाई कहानियो से जीवन का दर्शन प्राप्त कर मॉ आपकी प्रथम गुरू होती है, बताया । आपने माखनलाल चुतर्वेदी की पुष्प की अभिलाषा कविता सुनाई । आपने भी शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधि नृत्य, खेलकूद मे सहभागिता पर जोर दिया । उक्त अवसर पर सुनील मोदी उपाध्यक्ष जिला भाजपा, श्रीमती भारती दीदी पार्षद वार्ड क्रमांक 1 विशेष रूप से उपस्थित थी ।

मंच पर वरिष्ठ न्यासी नाथूलाल धोल, रामेश्वर मुकाती, गुरूप्रीतसिह सलूजा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रविन्द्रकुमार शर्मा, प्राचार्य महाविद्यालय, कमलेश बैरागी, प्राचार्य विद्यालय, श्रीमती पूनमसिह पंवार ,प्राचार्य विद्यापीठ,विशेष रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास अध्यक्ष मोहनलाल डेडी ने की । माननीय अतिथियो का स्वागत मोहनलाल डेडी,न्यास अध्यक्ष कृष्णकांत पाटीदार अध्यक्ष शिक्षा समिति, दिनेशकुमार पटेल, नारायण पटेल अध्यक्ष विद्यालय गणपत पाटीदार अध्यक्ष, विद्यापीठ ने किया । स्वागत भाषण रविन्द्रकुमार शर्मा प्राचार्य महाविद्यालय ने एवं प्रतिवेदन गुरूप्रीतसिह सलूजा ने प्रस्तुत किया । प्रबंधकीय उद्बोधन दिनेशकुमार पटेल ने दिया । सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ के.जी.से कालेज की छात्राओ ने श्री गणेश वंदना से की । युग साक्ष्य एक परिवर्तन की गाथा मे सतयुग,त्रेतायुग,द्वापर युग से कलियुग तक की सांस्कृतिक प्रस्तुतियो मे स्वाधीनता संद्यर्ष को खुबसूरती से प्रस्तुत किया । लगभग चार घंटे चले इस मैराथन कार्यक्रम डिजीटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, भारतीय सैनिको को समर्पित,भारत की अंतरिक्ष प्रगति, एवं कई-मिले जुली रंगारंग प्रस्तुतिया दे कर उपस्थित अभिभावको, गणमान्य नागरिको का मनमोह लिया । श्री अंबिका आदर्श विद्यालय एवं श्री सरदार पटेल विद्यापीठ के नर्सरी से यू.के.जी के नौनिहालो मासूम प्रस्तुतियो ने सबका मनमोह लिया । मोबाईल की ज्यादा आदतो “मोबाईल एडीक्शन” के प्रस्तुतीकरण ने सबको मोबाईल पर सोचने को मजबूर कर दिया । खेल शिक्षक दिलीप परमार ने खेलो के महत्व से भारत के क्रिकेट विश्वकप जीतने का, खेलो को खेलने की बहुत ही रोचक प्रस्तुतियो से सभी का दिल जीत लिया । महाविद्यालय छात्राओ के रोमांचक वीरता प्रस्तुतिकरण आजादी का संघर्ष और युग परिवर्तन काल चक्र व्हील ऑफ टाईम एवं विद्यालय के सभी राज्यो के गीतो के मिलजुले लोकनृत्य राज्य परिचय फ्यूजन ने सभी को आनंदित किया । आखरी प्रस्तुति मे छोटे-छोटे बच्चो ने थकान दूर कर उर्जा से भर दिया । कार्यक्रम का यशस्वी संचालन न्यासी कन्हैयालाल पाटीदार एवं दशरथ पाटीदार एवं शिक्षक प्रशांतसिह पंवार एवं महेश जामुन ने किया एवं अंत मे उपप्राचार्य जितेन्द्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संयोजन एवं व्यवस्था गोपाल सेठ पाटीदार, राजेश पालोत्रा और शिक्षक विजय पाटीदार ने किया । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गणेश भावसार एवं समरथ सोलंकी , एवं आनंद बारोड़ ने दी ।

