सरस्वती विद्या मंदिर का हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)/सरस्वती विद्या मंदिर बावनगजा मार्ग का हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा।
घोषित परिणाम में हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 75.26% है । इसी प्रकार हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 78.35% है।
विधालय की प्रावीण्य सूची में बहनों बाज़ी मारी
हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में छात्रा कुमारी अनिता मुकाती 83% अंक प्राप्त कर विघालय की प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान पाया है । वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में छात्रा कुमारी जैनब मंसूरी ने 87% अंक प्राप्त कर जीव विज्ञान समूह में विघालय की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान पाया है। मां गायत्री शिक्षा समिति के सदस्य एवं विघालय परिवार द्वारा उनकी इस उपलब्धि पर बहुत बहुत शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


