“कम्बल वितरण कार्यक्रम “
राहत प्रोजेक्ट के तहत , जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत

बदनावर ،…सोसायटी फॉर ब्राइट फ्यूचर (SBF) के तत्वाधान में राहत प्रोजेक्ट के तहत कड़ाके की सर्दी को देखते हुए असहाय ओर जरूरतमंदों में कम्बल वितरण का कार्यक्रम कालीबावडी ग्राउंड में आयोजित किया गया
जिसका लाभ सभी वर्ग के हिन्दू,मुस्लिम 40 ज़रूरतमंद परिवारों को मिला

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्रदेश संयोजक शरीफ उद्दीन कुरैशी ने बताया कि संस्था राष्ट्रीय स्तर पर आपदा प्रबंधन में 2008 से सक्रिय हैं। 15 राज्यो में इसके हजारों वालिंटियर्स हे जो बाढ़, भूकम्प, आगजनी, भूस्खलन, आंधी जैसी प्राकृतिक आपदाओं में निस्वार्थ राहत और बचाव का कार्य करते है

इसके अलावा संस्था स्वास्थ शिविर,ब्लड डोनेशन कैम्प, पौधा रोपण कार्यक्रम,स्वच्छता अभियान ओर यातायात ,भूकंप ,महामारी आदि के जागरूक कार्यक्रम भी आयोजन करती हे
संस्था ने देश में अब तक 2 लाख 70 हजार से ज्यादा कम्बल वितरण कर चुकी है
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री श्री राजेश जी अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में संस्था के कार्य की सराहना करते हुवे कहा कि हम सब को मिलजुलकर ऐसे कार्यक्रम करते रहना चाहिए जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिले
विशेष अतिथि शहर काजी सलीमुल्लाह साहब ने कहा कि समस्त मानव जाति एक माता पिता की संतान हे इसलिए हम सब को एक दूसरे की मदद ओर सहायता करते रहना चाहिए
इस अवसर पर राजेन्द्रसिह पंवार उपाध्यक्ष नगर पंचायत ,मस्जिद सदर लियाकत अली ,मुजफ्फर अली , डा.मोहसिन अली,नईम खान पूर्व सदर आदि के अलावा भय्यू मिर्जा ,हबीब भाई,रईस शाह ,कालू मंसूरी ,मोनू शाह ओर बबलू ठेकेदार आदि गणमान्यजन उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन रफीक लल्ला भाई ने कीया और आभार युनुस शाह ने माना

