माँ रेवा घाट सेमल्दा तीर्थ पर भव्य नर्मदा आरती, जनसहयोग से घाट निर्माण को नई गति
संतों के सान्निध्य, जनसहयोग और भक्ति भाव से गूंज उठा नर्मदा तट

सेमल्दा (मनावर) | जिला धार
माँ नर्मदा जन्ममहोत्सव के पावन अवसर पर सेमल्दा तीर्थ में माँ रेवा के भव्य एवं दिव्य घाट निर्माण कार्य का भूमि पूजन श्रद्धा, आस्था और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। संतों के सान्निध्य में प्रारंभ हुआ यह कार्य न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक एकता और जनभागीदारी का भी जीवंत उदाहरण बना।

संतों के आशीर्वाद से हुआ भूमि पूजन घाट निर्माण का शुभारंभ
संत श्री श्री श्री षण्मुखानंदजी महाराज (हीरापुर वाले) के आशीर्वाद, से
अक्षराधिपति भगवान श्री स्वामीनारायण के अनुगामी संत स.गु. स्वामी गोविन्ददासदासजी मेतपुरवाले, स.गु.शा. स्वामी सूर्यप्रकाशदासजी कुक्षी, तथा सरस्वती पुत्र, कथावाचक पं. प्रविणजी शर्मा (राधे भैया), आर.के.एस./ आर एस आई डी पी एल कंस्ट्रक्शन भोपाल के मालिक श्री राजेश शर्मा तथा कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री मोहन पाटीदार (भंवरिया वाले) की उपस्थिति रही।की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। संतों ने माँ नर्मदा को सनातन संस्कृति की जीवनरेखा बताते हुए कहा कि घाट निर्माण जैसे कार्य समाज को जोड़ने और सेवा भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं। सुव्यवस्थित संचालन और सारगर्भित उद्बोधन
कार्यक्रम का कुशल संचालन हरीश पाटीदार ने किया। माँ रेवा घाट की विस्तृत जानकारी, निर्माण की आवश्यकता और भावी स्वरूप पर प्रकाश मुकेश पाटीदार ने डाला आभार मोहन पाटीदार गंधवानी ने माना। वहीं स्वागत भाषण रणवीर सिंह तोमर द्वारा दिया गया। जनसहयोग से बन रहा है माँ रेवा घाट कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक पक्ष यह रहा कि बड़ी संख्या में उपस्थित नर्मदा भक्तों ने जनसहयोग से निर्मित हो रहे घाट निर्माण हेतु स्वेच्छा से लाखों की दान राशि भेंट की। श्रद्धालुओं ने इसे माँ नर्मदा की सेवा बताते हुए बढ़-चढ़कर योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि यह घाट पूर्णतः जनभागीदारी और दानदाताओं के सहयोग से निर्मित किया जा रहा है, जिससे समाज में अपनत्व और सेवा भावना और प्रबल हुई। मंच पर संतों की ओर समाज सेवी की विशेष रूप से उपस्थिति रही ओर कार्यक्रम में
विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम में विशेष रूप से रामेश्वर पाटीदार, राजपाल सिंह चौहान, देवेन्द्र पाटीदार (धुलसर), गुरमत कौर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इंदौर संभाग, महेंद्र कामदार, दिलीप सर,नवीन कवटी, सुखदेव बड़गांवखेड़ी, ओम सिंह चौहान, प्रेम पाटीदार, राजेंद्र सिंह पटेल, गोपाल पाटीदार, सुरेश गड़ीवाले, गणेश धनगर, प्रवीण पलास, राधेश्याम पाटीदार सहित नर्मदा भक्त उपस्थित रहे। आस्था, विकास और संस्कृति का संगम वक्ताओं ने कहा कि सेमल्दा तीर्थ में घाट निर्माण से श्रद्धालुओं को सुविधाएँ मिलेंगी और यह स्थल आने वाले समय में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित होगा। माँ नर्मदा की कृपा से यह कार्य समाज की सामूहिक शक्ति का प्रतीक बनेगा।

कार्यक्रम के में माँ नर्मदा की आरती, नव शक्ति महिला मंडल मनावर द्वारा चुनरी अर्पण कार्यक्रम, पूजन एवं भोजन प्रसादी वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन और ग्रामवासी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

