Sat. Mar 7th, 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में जल शुद्धता को लेकर गांवों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

बड़वाह। इंदौर के भगीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौत के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बड़वाह सहायक यंत्री शुभम पटेल के द्वारा बड़वाह महेश्वर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायत जीरभार ग्राम पंचायत बड़की चौकी ग्राम पंचायत लोंदी एस ग्राम पंचायत छापरा ,जिरावट ,बासवा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल शुद्धता को लेकर गांवों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नलजल योजना एवं पानी की टंकियों का निरीक्षण किया

सहायक यंत्री शुभम पटेल ने बताया कि
ग्राम जीरावट एवं ग्राम बासवा की नलजल योजना की पानी की टंकियों का स्वयं टंकियों में उतरकर सफाई का निरीक्षण किया ।
गांवों में पेयजल आपूर्ति के प्राथमिक स्रोत के रूप में प्रयुक्त होने वाले ट्यूबवेल कुओं व उसके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने को लेकर सचिव व सरपंच को निर्देश दिए।

पीएचई विभाग टीम ने कुएं के पानी की गुणवत्ता परखने के लिए मौके पर ही सैंपल लिए

सहायक यंत्री शुभम पटेल उपयंत्री सूरज पंवार एवं उपयंत्री राजेश्वरी ने ग्राम पंचायत लोदी एस ग्राम पंचायत जीरभार में पेयजल स्त्रोतों के में हैंडपंप टेक्नीशियनो के माध्यम से क्लोरीनेशन की कारवाही की गई।साथ ही पेयजलों स्त्रोतों के सैंपल एकत्र कर प्रयोगशाला में जांच भौतिक रासायनिक एवं जीवाणु परिक्षण हेतु भेजे गए ।
साथ ही पेयजल स्रोतों के पास किसी भी प्रकार की गंदगी या दूषित जल का जमाव न होने दिया जाए आदि के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया । उन्होंने कुएं की नियमित सफाई व बाउंड्रीवॉल के पास स्वच्छता सुनिश्चित करने पर बल दिया। पीएचई विभाग टीम ने कुएं के पानी की गुणवत्ता परखने के लिए मौके पर ही सैंपल लिए। इन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया है। पंचायत को निर्देशित किया कि पाइप लाइन में लीकेज व अन्य तकनीकी कमियों को तत्काल सुधारा जाए ताकि दूषित जल की समस्या उत्पन्न न हो। ग्रामीणों से कहा स्वच्छ जल का स्वास्थ्य से सीधा संबंध है। इसलिए जल स्रोतों के आसपास सफाई बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Post