प्रतिभा की धनी रिधिमा को सम्मानित किया
*बड़वानी

(नरेन्द्र गुप्ता)*- नालेज रैन हा.से.स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन में कक्षा 12 वी मैथ्स इंग्लिश मीडियम में स्कूल में प्रथम( 81 प्रतिशत ) आने पर रिधिमा राजेश गुप्ता को प्रशंसा पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।पुरस्कार वितरण पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय प्रेमसिंह पटेल व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत पटेल व स्कूल संस्थापक डॉ.रामसहाय यादव की उपस्थिति में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ।माननीय प्रेम सिंह पटेल व बलवंत सिंह पटेल द्वारा नालेज रैन स्कूल की छात्रा रिधिमा राजेश गुप्ता को सम्मानित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा बेटी रिधिमा गुप्ता द्वारा स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करना ही काफी नहीं है आगे और भी उपलब्धि हासिल कर देश और बड़वानी का नाम रोशन करना है और प्रशासनिक क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त करे । ऐसे विचार व्यक्त कर रिधिमा गुप्ता की प्रशंसा करते हुए प्रशंसा पत्र प्रदान किया।साथ ही माननीय प्रेमसिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों से यह कहा कि आप भी बहुत मेहनत कर भविष्य में इसे ही सफलता अर्जित कर स्कूल और अपने माता पिता का नाम गौरवान्वित करे।

