Sat. Mar 7th, 2026

कांग्रेस में मुनीम कितनी ही मेहनत कर ले, लेकिन गद्दी पर सेठ का बेटा ही बैठेगा। लेकिन भाजपा में ऐसा नही है:- सुरेंद्र शर्मा

कांग्रेस पार्टी में मुनीम कितनी ही मेहनत कर ले, लेकिन गद्दी पर सेठ का बेटा ही बैठेगा। लेकिन भाजपा में ऐसा नही है।:- सुरेंद्र शर्मा

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता):- कांग्रेस में तो हमेशा एक ही परिवार का राज रहता है, जहाँ मुनीम कितनी भी मेहनत कर ले, गद्दी पर सेठ का बेटा ही बैठेगा। लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है, यहाँ पार्टी है, परिवार नहीं।


उक्त बात निमाड सम्भाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने स्थानीय पुराना फिल्टर प्लांट स्थित माँ नर्मदा टिन शेड में बड़वानी विधानसभा सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओ के बीच कही आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में संस्थाओं पर कब्जा रहता था और घर बैठे काम होता था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है और मतदाता सूचियां जनता के आधार पर बन रही हैं। भाजपा का तीसरा कार्यकाल मतदाता की शुद्धता को सुनिश्चित करने का काम कर रहा है। जहाँ शुद्धता है, वहाँ भाजपा की जीत सुनिश्चित है। हम बेईमानी नहीं करते, हम ईमानदारी से चुनाव लड़ते हैं और जीतते हैं।

कांग्रेस के राज में गरीबी हटाओ के नारे तो खूब लगे लेकिन गरीबी नही हटी:- डॉ सुमेरसिंह सोलंकी
राज्यसभा सांसद व प्रदेश भाजपा महामन्त्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अटल जी की सरकार से पूर्व कांग्रेस के जमाने में गरीबी हटाओ के नारे तो बहुत लगे, लेकिन गरीबी नहीं हटी। आदिवासी भाई और वनवासी भाई की स्थिति वही की वही रही। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उनकी समस्याओं को समझा और समाधान किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्की छत दी, बिजली दी, गैस का चूल्हा दिया, और 5 लाख तक का बीमा दिया। यह भाजपा सरकार की कामयाबी है


वही भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के तहत सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर करना है व संगठन के सभी कार्यो को मजबूती के साथ करने की बात कही।
जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में बड़वानी विधानसभा की प्रदेश सरकार के दो साल व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष पर “अटल स्मृति पर्व” विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, जिला महामन्त्री भागीरथ कुशवाह, एसआईआर जिला संयोजक सुखदेव यादव ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री रविन्द्र कुलकर्णी व आभार बड़वानी मण्डल अध्यक्ष शुभम पांडे ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला प.अध्यक्ष बलवन्त सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल व कमलनयन इंगले, नप अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, सुभाष जोशी, अम्रतलाल अग्रवाल, जया शर्मा, पाटी जनपद अध्यक्ष थान सिंह सस्ते, जिला उपाध्यक्ष अजय कानूनगो व भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष मंचासीन रहे।
कार्यशाला में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related Post