Sat. Mar 7th, 2026

धार नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना में सादलपुर मण्डल के वंचित ग्रामों को जोड़ने हेतु ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा

धार नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना में सादलपुर मण्डल के वंचित ग्रामों को जोड़ने हेतु ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा

सादलपुर। धार कलेक्ट्रेट परिसर पर संयुक्त पेंशनर एसोसिएशन जिला धार के तत्वावधान में सैकड़ों पेंशनर की उपस्थिति में संगठन के माग पत्र के साथ माननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री महोदया श्रीमती सावित्री जी ठाकुर के लेटर पैड पर मुख्यमंत्री महोदय को सम्बोधित करते हुए धार कलेक्ट्रेट के अधिकारी महोदया को सादलपुर मण्डल के जो ग्राम पहले बदनावर माइक्रो सिंचाई परियोजना वंचित रह गये ग्राम सादलपुर,बिजूर,केसूर,हरसोरा, मांचकदा, खिलेड़ी बोदवाड़ा खुर्द, गोविन्द पुरा, गवला, रामपुर, बालोदा, भिड़ोता, जुहावदा, संगेसरा, अन्तराय, मुसावदा, खेरोद, बगड़ी ताज, चोकीसेवरा, बड़ोदिया, अकोलिया, मोलानी,आदि ग्रामों को धार माइक्रो नर्मदा सिंचाई परियोजना में शामिल कर ने की अनुशंसा पत्र पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा द्वारा सौंपा गया वहीं इसी पत्र की कापी माननीय मुख्यमंत्री महोदय को हेलीपेड पर विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष त्रिलोकचंद पटेल,चम्पालाल पाटीदार के द्वारा पेंशनर एसोसिएशन के ज्ञापन के साथ सौपा गया।इस अवसर पर सादलपुर मण्डल के रतनलाल जोशी,जयनारायण जाट, मणिशंकर परमार, भोमसिंह पटवारी,रामस्वरूप वर्मा, सुरेन्द्र सिंह सिसौदिया , रतनलाल चौहान,चम्पालाल चौहान सहित बड़ी संख्या में उपस्थिति थे।

Related Post