Sat. Mar 7th, 2026

सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रघुनंदन गौर का निधन

सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रघुनंदन गौर का निधन

बदनावर। सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रघुनंदन गौर (बखतगढ़ वाले) का 22 दिसंबर सोमवार को निधन हो गया। वे पंडित नवीन गौर, कृषि उपज मंडी निरीक्षक मनीष गौर व बखतगढ़ नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. नीरज गौर के पिताजी थे। वहीं बलराम गौर, ब्राह्मण समाज बखतगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण गौर एवं राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव अभिषेक गौर के बड़े पिताजी थे। उन्होंने शिक्षा विभाग में रहते हुए पूर्ण निष्ठा एवं कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए अपनी अविस्मरणीय, प्रेरणादायी सेवाएं दी थी। बड़ी चौपाटी श्री शंखेश्वरपुरम जैन तीर्थ के पास एवं करिश्मा होटल के सामने स्थित उनके निवास से निकली अंतिम यात्रा में नगर एवं क्षेत्र के ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं, कृषि उपज मंडी एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन शामील हुए। बदनावर के नागेश्वर मुक्ति पर आयोजित शोकसभा में श्री गौर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज की ओर से राधेश जोशी ने शोक संवेदना व्यक्त कर दो मिनिट के सामूहिक मौन से श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Post