Sat. Mar 7th, 2026

विधायक शेखावत के साथ फोटो हुए वायरल– विरोधियों में मची हड़कंप

नेताओं, भाजपाईयों व जनप्रतिनिधियों के फोटो शोशल मीडिया पर बाबूूजी के साथ हुए वायरल

विधाायक शेेेखावत ने कांग्रेस- भाजपा की राजनीती से उपर उठकर राजनीती की नई इबारत लिखी

राजनैतिक के अखाडे में कपट, द्ववेशता, रंजिश व निपटाओं की राजनीती से कोसो दूर है-विधायक शेखावत

चीफ एडिटर/ महेेश पाटीदार
राजनीती ऐसा मंच है, जहां व्यक्ति दल की विचारधारा में बह जाता है। व्यक्ति जिस दल का प्रतिनिधित्व करता है और उसी दल की राजनैतिक हवा के झोके में महकता रहता है। किंतु विधायक भंवरसिंह शेखावत ने बदनावर की राजनीती में नई इबारत लिख दी है। कांग्रेस- भाजपा की राजनीती से उपर उठकर नया राजनैतिक माहोल तैयार किया है। विधायक शेखावत ने दलिय राजनीती से उपर उठकर क्षेत्र की नेतागिरी में नई ईबारत लिख दी है। शेखावत राजनैतिक दल को किनारा कर केवल क्षेत्र के विकास पर दृश्टि रखते है। विधायक शेखावत जहां जाते है लोग भाजपा कांग्रेस भुलकर उनसे मिलने पहुॅच ही जाते है।

विकास कार्य की स्वीकृती न भाजपा-न कांग्रेस केेवल विकास वाली तर्ज पर-
जी हां हम बात कर रहे हे इंदौरी नेता बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत की। बाबूजी के नाम से विख्यात शेखावत बदनावर विधानसभा में दूसरी बार विधायक चुने गये है। दो वर्ष के कार्यकाल में विधायक शेखावत ने राजनीती को दरकिनार कर केवल क्षेत्र के विकास पर ध्यान केन्द्रित किया। विधायक निधी से निर्माण की करना हो या पानी के टैंकर वितरण का काम आवश्यकता वाले गांव में किया गया। विकास कार्य की स्वीकृती न भाजपा-न कांग्रेस केेवल विकास वाली तर्ज पर की जाती है।

विधायक शेखावत जितने लोकप्रिय्र कांग्रेेस में उससेे अधिक भाजपाईयों में
विधायक शेखावतजी साफ छवि के चलते जितने लोकप्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में है उससे अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं में भी है। विधायकजी जब भी किसी गांव में पहुचते है तो मिलने वाले व्यक्ति के कंधे पर सहजता से हाथ रख गले लगा लेते है। यहां तक की भाजपा- कांग्रेस के कार्यकर्ता को दूर से ही देख कर नाम लेकर पास बुला लेते है। यह उनका अपनत्व है। इसी अपनत्व से चलते कोई संस्था या जरुरतमंद आर्थिक सहयोग की उम्मीद से पहुॅचता है वह विधायक शेखावत के यहां से खाली हाथ नहीं लौटता है।

राजनैतिक के अखाडे में कपट, द्ववेशता, रंजिश व निपटाओं की राजनीती से कोसो दूर है-विधायक शेखावत
राजनीती के अखाडे में कई नेता कपट, द्ववेशता, रंजिश व निपटाओं की रणनीती भी अपनाते है किंतु विधायक शेखावत इन सभी अवगुणों से कोसो दूर है। यही कारण है कि विधायक का जन्मदिन हो या दीपावली मिलन समारोह विरोधी पार्टी के सैकडों कार्यकर्ता बधाई देने अवश्य पहुॅचते है और बिना किसी डर के शेखावतजी के साथ फोटो खिंचवाकर शान से शोषल मीडिया पर पोस्ट कर सुर्खिया बटोरते रहते है।

नेताओं, भाजपाईयों व जनप्रतिनिधियों के फोटो शोशल मीडिया पर बाबूूजी के साथ हुए वायरल

राजनैतिक विचारधारा कोई भी हो लेकिन अपने क्षेत्र की जनता से कैसा संवाद करना, कैसा अपनत्व व सदभावना से संपर्क बनाए रखना, जनता एवं जनप्रतिनिधियों से व्यवहार करने का लहजा सीखना है तो विधायक भंवरसिंह शेखावत से सीखें। ऐसा ही दृश्य सामाजिक कार्यकर्ता अमित जैन के यहां आयोजित महामांगलिक कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला। बाबूजी का अधिकाधिक लोगों में मिलना, सबके साथ मधुर व्यवहार, कांगेस के साथ- साथ भाजपाईयों से भी सहजता से मिले और फोटो शेषन भी हुआ। कई वरिष्ठ नेताओं, भाजपाईयों व जनप्रतिनिधियों के फोटो शोशल मीडिया पर बाबूूजी के साथ वायरल भी हुए। मधुर व्यवहार के चलते हम यह कह सकते है कि विधायक बाबूजी जैसा दुरदृष्टि वाला नेता दूर-दूर तक दिखायी न हीं दे रहा है। क्षेत्र की जनता ऐसे बाबूजी को विधायक चुनकर धन्य है।

Related Post