
उप पुलिस अधीक्षक ने किया बाल मेला का शुभारम्भ
बच्चो को दी परीक्षा में सफल होने की जानकारी
गुरुकुल विद्या मंदिर कानवन में लगा मेला
बदनावर। कानवन में गुरुकुल विद्या मंदिर में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया जिसके मुख्यअतिथि उप अधीक्षक गगन हनवत थे विशेष अतिथि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य हेमंत व्यास शासकीय महा विद्यालय प्राचार्य ईश्वर लाल ओसारी थे
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना व माला अर्पण कर मेले का फीता काट कर की गई तत्पश्चात विद्यालय द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर पुष्प माला से स्वागत किया गया श्री हनवत द्वारा बच्चो को संबोधित करते हुए थाना परिसर में आने का निमंत्रण दिया उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हे एक आम जन में जो पुलिस के प्रति सोच हे जो दूरियां है उसे दूर करना हे आप लोग आए पुलिस की कार्यशैली को समझे

बच्चो से चर्चा कर दी एमपीपीएससी की जानकारी
पुलिस अधीक्षक गगन हनवत द्वारा बच्चो से चर्चा की गई जिसके बड़े बच्चों ने अपनी तैयारी कैसे करे आदि सवाल पूछे जिसे श्री हनवत द्वारा बच्चो को बड़ी सरलता से एग्जाम की तैयारी कैसे करे एमपीपीएससी की तैयारी अन्य परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी व नन्हे बच्चों के साथ सेल्फी ली
वहीं मेले में शिक्षक शिक्षकाओ द्वारा विद्यालय में आने वाले बच्चो का तिलक लगा कर पुष्पों से स्वागत कर मुंह मीठा करावा गया गुरुकुल विद्या मंदिर के प्रांगण में बच्चो द्वारा व्यजनो की सेकडो दुकानें लगाई गई जिस पर अतिथियों द्वारा जाकर व्यंजनों की खरीदी की गई
रानू ,पूनम,चेष्टा , जया , कृति राज सोहन पंकज ने बताया की हम मेले का इंतजार काफी दिनों से कर रहे थे इस बार मेले में झूले के साथ दुकाने जायदा लगी है बहुत अच्छा लग रहा हे विद्यालय में प्रति वर्ष मेला लगता है वहीं आनंद, रागिनी ,पायल ,नेहा राजेश्वरी दीपिका ने बताया की हम जब जब मेला लगता है हम दुकान लगाते हे हम बच्चो को दुकान लगाने से बहुत कुछ सीखने को मिलता है और प्राफिट भी होता हे हर एक स्टाल पर जा कर शिक्षक व अतिथियों द्वारा बच्चो का होसला भी बढ़ाया गया तो वही विनम्र राज ने बताया की हमारे दोस्तो द्वारा खेल की दुकान लगाई जाती है जिसमे बहुत ही मनोरजन होता हे विद्यालय में मेला 10बजे से 3.00 बजे तक चला जिसमे बच्चो ने बहुत खरीदी बिक्री की व झूलो में जम कर झूले वहीं स्कूल के संचालक ने डॉ विशाल राव निक्कम ने बताया की मेले से बच्चो मानसिक तनाव दूर होते देखा गया साथ ही उन्हें एक नया उत्साह के साथ साथ समाज की गति विधियों बोल चाल व्यापार आदि की भीं जानकारी प्राप्त प्राप्त होती है विद्यालय बच्चो की दुकान व झूले सहित लगभग 1.15000 हजार से अधिक की खरीदी बिक्री हुईं साथ ही बाहर से आए झूले संचालकों के साथ ही दुकान लगाने वाले बच्चो को भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्राचार्य श्री मति रानी निकम ,संध्या बैरागी रणजीत राठौर, शिवानी सिसोदिया लखन पांचाल राजपाल सिसोदिया योगेंद्र बैरागी खुशी शर्मा हर्षिता बैरागी नर्मदा लोहार आदि उपस्थित थे

