बदनावर पुलिस ने जुआ खेलते गिरफ्तार 8 आरोपियों से 3 लाख से अधिक राशि बरामद
जुआ मामले में भाई का लेनादेना नही,

बदनावर। नगर में संचालित अवैध गतिविधियों पर लगाम कसते हुए पुलिस अधिक्षक मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में बदनावर थाना प्रभारी अमितसिंह कुशवाहा एवं टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत माथुर कालोनी में एक मकान में 8 लोगों को जुंआ खेलते हुए रंगे हाथ पकडा गया।
बुधवार की रात में थाना प्रभारी अमितसिंह कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने मकान में छापा मारा गया। छापे के दौरान पुलिस ने जुंआ खेलते हुए 8 लोगों को गिरफतार किया गया। तथा इनके पास से 3 लाख 5 हजार रु नगदी व ताश की गड्डिया बरामद कर सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज विवेचना की जा रही है।
रात में जुआ खेलते पकडे गए आरोपियों में इंदौर, दसाई व बदनावर के कई रईस जादे एव आदतन जुआरी शामिल है। जुआ खेलते पकडे जुआंरियों को लेकर दिन भर चोराहे पर नेता लोग चटकारे लेकर बाते करते दिखाई दिये। जुआ मामले में भाई के नाम की भी चर्चा नगर में होती रही। पोस्टर को लेकर भी चर्चा जारी रही।
