Sat. Mar 7th, 2026

सांसद खेल महोत्सव , क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ, 38 टीमों के बीच 11 दिनों तक होंगे मुकाबले

सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ 38 टीमें ले रही हैं भाग, 11 दिनों तक चलेगी प्रतियोगिता

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता): “सांसद खेल महोत्सव 2025” के अंतर्गत पी.जी. कॉलेज मैदान, बड़वानी में जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ पूर्व मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ।

जिला स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 38 टीमें भाग ले रही हैं, जिससे खिलाड़ियों में विशेष उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।11 दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एवं जिला खेल संयोजक अजय कानूनगो, भाजपा जिला मंत्री रविंद्र कुलकर्णी, विधानसभा खेल महोत्सव संयोजक सचिन चौहान, अंपायर दामोदर मुकाती, दीपेश पांडे, विनोद बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Related Post