Sat. Mar 7th, 2026

श्री श्री 10008श्री नरसिंह दास जी महाराज मांडव के सादलपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया

श्री श्री 10008श्री नरसिंह दास जी महाराज मांडव के सादलपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया

सादलपुर। विगत दिवस श्री चतुर्भुज श्रीराम मंदिर के महंत डॉ श्रीश्री 10008महामण्डलेश्वर श्री नरसिंह दास जी महाराज के आगमन पर भारत माता परिसर सत्य वीर तेजाजी चौक सादलपुर में वर्मा कुशवाह परिवार के रामभरोसे वर्मा, रामस्वरूप वर्मा, राजेश वर्मा,संजय वर्मा , सुदीप वर्मा,उप सरपंच प्रतिनिधि लखनसिह चौहान , जयदीप वर्मा घाटा बिल्लौद सहित ग्राम के नागरिकों ने गर्म जोशी के साथ अगवानी करते हुए परम पूज्य गुरुदेव का आत्मीय अभिनंदन किया। माल्यार्पण,शाल श्रीफल भेंट किया गया।

साथ में पधारे अतिथियों एवं सुरक्षा अधिकारी का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।फलाहार के पश्चात सादलपुर एकेडमी में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर घाटाबिल्लौद खंड के युवा संगम में मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। बड़ी संख्या में नागरिकों ने आशिर्वाद प्राप्त किया। पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Related Post