वन्देमातरम गीत के 150 साल पूरे होने पर भाजपा 8 नम्बर को बड़वानी में मनाएगी उत्सव के रूप में:- राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी।

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता):- भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को शाम 4 बजे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा महामन्त्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने जिला अध्यक्ष अजय यादव व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल की उपस्थिति में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में निर्णय लिया कि 150 वर्ष पूर्व हमारे देश को आजादी दिलवाने, क्रांतिकारियों का हौसला बढ़ाने व देशवासियों में देश भक्ति का जज्बा जगाने हेतु बंकिमचंद्र चटोपाध्याय जी ने वन्देमातरम गीत की रचना की थी जिसे आज 150 साल पूर्ण हो गए है। जिसे भाजपा पूरे देशभर में 7 से 26 नवम्बर तक उत्सव के रूप में मनाएगी।
इसी के चलते जिला मुख्यालय बड़वानी पर 8 नवम्बर को भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में इसका आयोजन किया जाएगा तथा उसके बाद पूरे जिलेभर में विधानसभा स्तर तथा प्रत्येक नगर व शहरों में भी आयोजित किया जाएगा।
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस गीत को पूरी शिद्दत के साथ धरातल पर उतारने का प्रयास करेगा।
हमारे देश के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र हित सर्वोपरि को ध्यान में रखकर राष्ट्र हित के लिए हमेशा तत्पर रहते है व उनके नेतृत्व में भाजपा देशवासियों में राष्ट्रप्रेम का जनजागरण करने तथा देश की आजादी में शहीद हुए राष्ट्रभक्तो को सच्ची श्रद्धांजलि देने व उनको सम्मान देने हेतु यह आयोजन देश भर में आयोजित करेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिला महामन्त्री भागीरथ कुशवाह, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुनील भावसार, वन्देमातरम के प्रभारी मिथुन यादव व सहप्रभारी निकिता भामदरे आदि उपस्थित रहे।

