Sat. Mar 7th, 2026

महिलाओं को सशक्त बनाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है” — जेल अधीक्षक शैफाली

“महिलाओं को सशक्त बनाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है” — वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैफाली तिवारी
बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)— महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चाइल्ड इंडिया ट्रस्ट एवं जिला दशोरा महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में पलसूद में “नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण एवं समापन समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैफाली तिवारी रहीं। विशेष अतिथियों के रूप में बाल कल्याण समिति सदस्य स्मिता अत्रे, दशोरा समाज महिला मण्डल जिला अध्यक्ष चेतना गुप्ता तथा दशोरा समाज जिला अध्यक्ष सुनिल गुप्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि शैफाली तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण ही स्थायी सामाजिक परिवर्तन की नींव है। महिलाएं जब आत्मनिर्भर बनती हैं, तो पूरा परिवार और समाज प्रगति करता है।” उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं ओर महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। स्मिता अत्रे ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देने से आत्मविश्वास बढ़ता है और यह बाल व मातृ कल्याण में भी सहायक सिद्ध होता है। चेतना गुप्ता ने दशोरा महिला मण्डल द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मसम्मान के साथ समाज में सशक्त बनाते हैं। सुनिल गुप्ता ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को महिला विकास की दिशा में मिलकर कार्य करना चाहिए, तभी सशक्त भारत का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष विजयसिंह दरबार, विपिन सुंगधी, हेमंत गुप्ता, अंकुर गुप्ता, सीमा गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, पूजा गुप्ता, अंजु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाएँ उपस्थित रहीं। चाइल्ड इंडिया ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था आगे भी महिलाओं के रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन मनीष गुप्ता द्वारा किया गया तथा समापन अवसर पर सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Post