Sat. Mar 7th, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन

गणपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन

गणपुर में पाटीदार समाज द्वारा भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान के सदस्यों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद किया।

शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। रक्तदान शिविर में गणपुर ओर गोपालपुरा से बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया और समाजसेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक लीलाधर वकील, तुलसीराम चक्कीवाले, रामेश्वर पाटीदार, भागीराम पाटीदार, देवेन्द्र पाटीदार (धुलसर), पाटीदार युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कवटी, तथा नीलेश, रितिन, गौरव, निखिल पाटीदार (गणपुर), महेश, राहुल, विनोद, रामचंद्र, सतीश पाटीदार सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे साथ मे बड़वानी ब्लड बैंक से संजय सवनेर, दीपक चौहान, दिपांसा मेडम, शैलेन्द्र यादव, मुकेश अलोने भी उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज में एकता, सेवा और प्रेरणा की भावना को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Post