Sat. Mar 7th, 2026

सांसद सोलंकी भाजपा प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने व जिनेवा में IUP असेम्बली में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रथम नगरागमन पर हुआ भव्य स्वागत

राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी भाजपा प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने व जिनेवा में IUP असेम्बली में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रथम नगरागमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन

बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता):- राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री नियुक्त करने व स्विट्जरलैंड के जिनेवा में IPU असेम्बली में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रथम जिला आगमन पर रविवार को भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस हेतु जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए है।
इस हेतु शनिवार को सुबह 11 बजे भाजपा की जिला वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


पश्चात बड़वानी विधानसभा की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 1 बजे आयोजित की गई।
वर्चुअल बैठक तीन विषयो को लेकर रखी गई जिसमें रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात, राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह सोलंकी को भाजपा का प्रदेश महामन्त्री बनाये जाने के बाद प्रथम नगरागमन तथा आत्मनिर्भर भारत को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने हमारे क्षेत्र व जिले से राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी को भाजपा प्रदेश महामन्त्री के पद पर सुशोभित किया है यह हमारे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है व गौरव की बात है। आगे उन्होंने कहा कि विरोधी दल हमेशा झूठ फैलाता है कि भाजपा अनुसूचित जनजाति के लोगो के साथ भेदभाव करती है लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने सोलंकी को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण पद देकर साबित कर दिया कि भाजपा सभी वर्गों का ध्यान रखती है। तथा हम सभी को एकजुटता के साथ नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्री सोलंकी का भव्य स्वागत करना है।


वर्चुअल बैठक को पूर्व सांसद सुभाष पटेल व जिला महामन्त्री भागीरथ कुशवाह ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामन्त्री सचिन चौहान व आभार सहकार्यालय मंत्री नरेंद्र बरफा ने व्यक्त किया।
वही दोपहर 1 बजे बड़वानी विधानसभा की बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल विशेषरूप से उपस्थित रहे।
बैठक में राज्यसभा सांसद व नवनियुक्त भाजपा प्रदेश महामन्त्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी के भव्य सम्मान समारोह को लेकर व्यापक चर्चा कर रणनीति बनाई व कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौंपा गया।
बैठक में जिला महामन्त्री भागीरथ कुशवाह, अम्रत अग्रवाल, भगवतीप्रसाद शिंदे, जिला उपाध्यक्ष अजय कानूनगो, जिला मंत्री जितेंद निकुम, रविन्द्र कुलकर्णी व अमित शर्मा, निक्कू चौहान, विक्रम चौहान, सभी मण्डल अध्यक्ष व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राज्यसभा सांसद व नवनियुक्त भाजपा प्रदेश महामन्त्री डॉ.सुमेरसिंह सोलंकी का रविवार को प्रथम नगरागमन पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में शाम 4 बजे किया जाएगा।
राज्यसभा सांसद सोलंकी रविवार दोपहर 12 बजे ठीकरी से जिले में प्रवेश करेंगे जहां उनका जिला अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में जिलेभर से पधारे कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। पश्चात वाहन रैली के रूप में उनका काफिला दवाना, तलवाड़ाडेब, मण्डवाड़ा, अंजड, बोरलाय, तलून पहुचेगा सभी जगह उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। दोपहर 3 बजे बड़वानी के रेवा सर्कल से ढोल ताशो के साथ भव्य रैली निकाली जाएगी जो कारंजा चौक, मोटीमाता चौक, रणजीत चौक, कचहरी रोड से श्रीराम चौक होते हुए शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय पहुचेगी जहां डॉ.सुमेरसिंह सोलंकी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर जिला अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में उनका सम्मान किया जाएगा व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया जाएगा।
जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाह व मंत्री जितेंद्र निकुम ने बताया की इस हेतु पूरे बड़वानी में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए जा रहे है व जगह-जगह उनका पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष अजय यादव जिले ने सभी कार्यकर्ताओं से नवनियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री सोलंकी का प्रत्येक नगर व गाँव स्वागत करने तथा बड़वानी सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का आवाहन किया।

Related Post