
बदनावर। अल मदद सोशल फाउंडेशन के तत्वाधान में द्वितीय इज़्तिमाई शादी सम्मेलन का आयोजन स्थानीय ईदगाह मैदान पर रखा गया था। जिसमें स्थानीय और क्षेत्र से आए 9 जोड़ों का निकाह शहर काजी और नगर की मस्जिदों के इमामों द्वारा पढ़ाया गया । पिछले वर्ष भी 5 जोड़ों का विवाह कराया गया था। निकाह पश्चात सभी मेहमानों का सामूहिक भोज का आयोजन भी रखा गया था। यह स्थानीय दानदाताओं के जन सहयोग से आयोजित किया जाता है । वधु पक्ष को निःशुल्क और वर पक्ष से 11 हजार रूपए लिए गए थे जिसमें उपहार स्वरूप 115 आइटम संस्था द्वारा दिए गए।




संस्था का प्रमुख उद्देश्य विधवा विवाह, महंगी शादियों से समाज को बचाना, तलाकशुदा विवाह के संबंध में जागृति लाना है। इसके अलावा भी संस्था और जनहितैषी गतिविधि संचालित करती हैं जिसमें वृक्षारोपण, शिक्षा, स्वास्थ्य मुख्य है। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन सम्मिलित हुवे । सफल आयोजन के लिए संस्था ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार माना ।
