Sat. Mar 7th, 2026

सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल को मिली बिहार विधानसभा चुनाव में 3 जिलों की 6 विधानसभाओं की

सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल बिहार विधानसभा चुनाव में 3 जिलों की 6 विधानसभाओं की जिम्मेदारी संभालते हुए लगातार प्रवास पर

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता):
खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्रसिंह पटेल को बिहार प्रदेश के खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के तीन जिले सहरसा, समस्तीपुर उत्तरी एवं खगड़िया जिलों की 6 विधानसभा जिसमें – सिमरी बख्तियारपुर, हसनपुर, अलौली, खगड़िया, बेलदौर और परबत्ता का प्रभार सौंपा गया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद से वे लगातार बिहार प्रवास पर रहकर विभिन्न बैठकों के माध्यम से संगठन सशक्तिकरण और चुनावी रणनीति पर कार्य कर रहे हैं।

सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल को इससे पूर्व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 12 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके रणनीतिक नेतृत्व, सतत प्रवास और संगठनात्मक कुशलता से उन सभी सीटों पर भाजपा-महायुति ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। तीन महीने के सघन प्रवास के दौरान सांसद पटेल ने संघ और भाजपा की नीति-रीति को आधार बनाकर संगठन को मजबूत किया और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया था।

सांसद पटेल बिहार में अपने प्रवास के दौरान संगठन सशक्तिकरण, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता संवाद और जनसंपर्क अभियान को गति दे रहे हैं। वे लगातार यह संदेश दे रहे हैं कि भाजपा का विस्तार केवल एक राजनीतिक लक्ष्य नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और विश्वास का संदेश पहुंचाने का अभियान है।

उन्होंने कहा, प्रत्येक कार्यकर्ता का समर्पण और परिश्रम ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन की शक्ति और एनडीए की एकजुटता सेभाजपा-एनडीए बिहार में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

सांसद पटेल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि भाजपा का संदेश गांव से लेकर शहर तक, समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक पहुंचे।

सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल का निरंतर प्रवास, संगठनात्मक नेतृत्व और रणनीतिक कार्यशैली आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए को निर्णायक बढ़त दिलाने में सहायक सिद्ध होगी। उनका उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत कर भाजपा के प्रति जनता का विश्वास और समर्थन और अधिक सुदृढ़ करना है।

Related Post