Sat. Mar 7th, 2026

मंत्री कैलाश विजयवर्गी पहुंचे थांदला, अनेक कार्यों का किया भूमि पूजन, नगर की समस्याओं को लेकर राजू धानक ने सौंपा मांग पत्र

मध्यप्रदेश शासन के लोकप्रिय मंत्री माननीय कैलाशजी विजयवर्गीय नगरीय प्रशासन मंत्री माँ प‌द्मावती नदी की स्वच्छता व नगर के अनेक कार्यों का भूमिपूजन का लोकार्पण , छोटी काशी के नाम से प्रख्यात संतो कि भूमि के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूण्य श्लोक देवी अहिल्या माँ की मुर्ति प्रतिमा का अनावरण करने पधारे, थांदला


कंचन सामाजिक सेवा संस्थान संपूर्ण भारत, भारतीय गौरक्षा वाहिनी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश के संगठन के पदाधिकारियों, संस्था कि राष्ट्रीय संचालक मालवा प्रांत महाधिवक्ता महिला परिषद् ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक, गो संरक्षक राधेश्याम रावल, गोरक्षा प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक, मोहनलाल यादव गोरक्षा जिला अध्यक्ष मुन्ना कश्यप चक्की वाले , किशन परमार सोरभ चरपोटा प्रकाश खटीक आदि कार्यकताओं ने , भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता माननीय मंत्री जी कैलाश विजयवर्गीर जी का भव्य भव्य स्वागत किया,
इस अवसर पप नगर में अनके समस्याओं का समाधान लिए,


राजू धानक ने माननीय मंत्री जी को मांग पत्र सौंपा

वार्ड नं. 15 अम्बेडकर भवन वागडिया फलिया एम.जी. रोड़ में संविधान के निर्माता भारत रत्न श्री बाबासाहब अम्बेडकर प्रतिमा बाबासाहेब के कान चश्मा टूटने के कारण खंडित प्रतिमा की जगह जगह ,नवीन प्रतिमा लगाये जाये एवं अम्बेडकर भवन परिसर को गरिब जनता के लिये धर्मशाला निर्माण हो विषेश रूप में वर्षों से वार्ड क्र. 9 अयोध्या बस्ती में बरसात का पानी भराव के कारण पुरा बस स्टेण्ड, एम. जी. रोड़ पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडीया, प्राचीन बावड़ी मन्दिर व अन्य कई जगहों पर घरों एवं दूकानों में पानी भराव के कारण लाखों रूपों का नुकसान होता है, पानी निकासी की उचित व्यवस्था हो


वार्ड क्र. 9 बस स्टेण्ड पर काफी शासकीय जमीन उपलब्ध है उक्त जमिन पर जनजाती समाज एवं गरीब लोगों के लिये धर्मशाला का निर्माण किया जावें। वार्ड क्र. 9 अयोध्या बस्ती में नाली, नाला निर्माण नहीं होने के कारण गंदी बस्ति में बदल चुकी है, ढोली मोहल्ला, लक्ष्मीबाई मार्ग में रोड़ एवं नाली निर्माण का भूमि पूजन भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय भानु भूरिया के कर कमलों द्वारा किया गया था लेकिन 18 महिने हो चुके है लेकिन आज तक रोड़ एवं नाली निर्माण नहीं हुआ हुआ ,विशेष माँ पद्‌मावती नदी सौंदर्गीकरण नगर हित में करना नगर हित में बहुत बड़ी अच्छी बात है , पर पहले नगर की अनेक समस्याओं का समधान हों ताकि जनता में शासन प्रशासन से नाराजी दूर हो ,

Related Post