Sat. Mar 7th, 2026

तमिलनाडु राज्य की डकेती मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश , करोड़ो का सोना बरमाद– दो आरोपी गिरफ्तार

तमिलनाडु राज्य की डकेती के मामले में पुलिस ने किया पर्दाफाश करोड़ो का सोना बरमाद दो आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी ( नरेन्द्र गुप्ता)– थाना समयपुरा में फरियादी गुणावण्या पिता सुरेश निवासी चैन्नई के साथ आरोपीगण दकेती कर करीबन 10 किलो सोना कीमती करीबन 10 करोड़ कीडकेती की थी जिसमे आरोपिगण 1. बनाराम 2. कैलाश 3. हनुमान 4. मनीष 5.
सोहेल खान तथा 6. माँगिलाल पिता कनाराम 7. विक्रम पिता रामनिवास ने मिलकर तथा देशी पिस्टल अड़ा कर 10 किलो सोना कीमती 10 करोड़ का लूट लिया था जिसकी सूचना प्राप्त होने पर

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण, अनुराग तथा पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन, सिद्धार्थ बहुगुणा तथा पुलिस अधीक्षक बड़वानी, जगदीश डावर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए सम्पूर्ण जिले को अलर्ट किया गया था जिस पर एस डी ओ पी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के नेतृत्व में टीम गठित कर ए बी रोड सेंधवा पर तमिलनाडु की पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी की गई तथा बस की चेकिंग के दौरान आर टी ओ बेरियर सेंधवा परएक यात्री बस में 02 संदेही 1. माँगिलाल पिता कनाराम जी देवासी जाति रेबारी उम्र 22 साल निवासी पानी की टंकी के पास जैटीवास थाना बिलाडा जिला जोधपुर 2. विक्रम पिता रामनिवास जाट उम्र 19 साल निवासी घणामगरा थाना बिलाडा जिला जोधपुर के पुलिस टीम को दिखे जो पुलिस टीम को देखकर हरकत में आ गए जिससे पुलिस टीम का संदेह ओर बड़ गया

उक्त दोनों व्यक्ति माँगिलाल तथा विक्रम को लेकर उनके बेग की तलाशी ले गई तो उनके काले रंग के बेग के अंदर 1. सोने के 11 नग बिस्किट कुल वजन 2 किलो 412 ग्राम 2. सोने की 176 नग चूड़िया कुल वजन 3 किलो 482 ग्राम 3. सोने की अंगूठिया कुल वजन 646 ग्राम 4. सोने के ब्रेसलेट (हार) कुल वजन 853 ग्राम 5. सोने के जेवरात कुल वजन 781 ग्राम 6. सोने के गले के हार जेवरात कुल वजन 1 किलो 258 ग्राम कुल जप्त शुदा सोने का वजन 9 किलो 432 ग्राम 7. नगदी 3,05500 (3 लाख 5 हजार 5 सौ रुपये) 8. एक नग देशी पिस्टल तथा 02 नग कारतूस 9. एक मोबाइल कीमती 20000 का मिल जो दोनों आरोपीगण ने अपने साथीयो के साथ मिल कर थाना समयपुरा जिला त्रिची, तमिलनाडु राज्य में लूट कर प्राप्त करना बताया घटना की पुष्टि होने पर तमिलनाडु पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उक्त 10 करोड़ रुपये का 10 किलो सोना जप्त किया गया उक्त कार्यवाही में सेंधवा अनुभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Post