Sat. Mar 7th, 2026

आतिशबाजी के साथ एकत्तीस फिट ऊँचा रावण दहन किया, हजारों श्रद्धालुओं ने निहारा

सादलपुर में नवदुर्गा एवं दशहरोत्सव धूमधाम से मनाया जमकर आतिशबाजी के साथ एकत्तीस फिट रावण दहन किया हजारों श्रद्धालुओं ने निहारा

सादलपुर। नगर के माता चौक पर आदर्श नवदुर्गा एवं दशहरोत्सव समिति के तत्वावधान में जहां नवरात्रि पर्व पर घट स्थापना के साथ ही रोजाना रंगारंग गरबो की प्रस्तुतियों ने समां बांधा वहीं नवमी को यज्ञ हवन शस्त्र पूजा कर अम्बे माता को ढोल ढमांके शोभायात्रा के साथ भावभीनी बिदाई दी गई। दशहरे पर रात्रि आठ बजे से झिलमिलाती आकर्षक झांकी जिसमें भेलेनाथ जी की महिमा की झलकियां प्रस्तुत की गई
थी । ट्राले पर इन्दौर के नृत्य दल के द्वारा लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां आकर्षण का केन्द्र रही ।देर रात तक माता चौक पर हजारों श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।रथ पर विराजमान श्री राम लक्ष्मण आगे आगे विजय यात्रा पर युद्ध के मैदान की ओर बढ़ चले।

आदर्श रामायण एवं सांस्कृतिक मण्डल सादलपुर के कलाकार जुवान सिंह गिरवाल ने श्री राम की,अथर्व कुशवाह ने लक्ष्मण की एवं रामभरोसे वर्मा कुशवाह सेनापति की भूमिका में रथ पर आरूढ़ थे ।हजारों की संख्या में रामादल ढोल ढमांके गाजे-बाजे के साथ आगे बढ़ रहा था। दशहरा मैदान में पहुंचने पर राम रावण युद्ध का आगाज जमकर आकर्षक आतिष बाजी के साथ हुआ।

श्रीराम ने अग्निबाण का संधान किया रावण धूं धूं कर जलने लगा रामादल में खुशियां छागई।नगर के कार्यकर्ताओं मातृ शक्ति,गरबा खेलने वाली सैकड़ों बालिकाओं एवं युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में भरपूर योगदान दिया।गांव से एवं बाहर गांव से पधारे सभी श्रृद्धालुओं का दिलीप कुशवाह एवं उप सरपंच प्रतिनिधि लाखन सिंह चौहान मित्र मण्डल ने आभार प्रकट किया गया।यह जानकारी संतोष कुशवाह ने दी।

Related Post