अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह में वृद्धजन व समाजसेवी प्रतिभाओं का किया सम्मान

धार /- अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर श्रृद्धालय वृद्धाश्रम में आयोजित सम्मान समारोह में वृद्धजन व उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवी वृद्धजनों का सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जिला न्यायाधीश श्री प्रदीप सोनी सम्मान करने के बाद अपने संवाद वृद्धजनों का जहां सम्मान होता है वहीं देवता विराजते हैं। सामाजिक उन्नति में वृद्धजन की विद्वता और अनुभव महत्वपूर्ण है। विशेष अतिथि उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिनेश वर्मा ने सायबर सुरक्षा की कई उपयोगी जानकारी साझा की व वृद्धजन के समावेशी सहभागिता पर जोर दिया। अध्यक्षता पेंशनर संघ के प्रमोद टोंग्या ने की। समन्वय व संचालन डॉ दीपेन्द्र शर्मा ने किया। अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजा अर्चना करने के साथ वृद्धजन पूरन चन्द्र सक्सेना, महेश पाटीदार, दयाशंकर सिंह, शरद निम्बालकर, माखन राठौर, प्रकाश खांडेकर, गोपाल तंवर, शंकरन माधवन, दिलीप पंड्या, सुनीता जैन, भागवंता बाई, कला बाई, वत्सला वाचपेयी का सम्मान किया गया। बाल शिविका सक्सेना सुसज्जित वेशभूषा में महिषासुर मर्दिनि नृत्य की प्रस्तुति करते हुए समां बांध दिया।भागवंता बाई व नरवरसिंह भवर ने भजन प्रस्तुति दी।

विशेष सम्मान में जिले के 10 समाजसेवियों को वृद्धजन प्रेरणा सम्मान 2025 से सम्मानित किया। जिनमें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रामभरोसे वर्मा कुशवाह सादलपुर, श्रीमती वैशाली देशमुख, शांताराम तुंगारे, शिक्षाविद जयंत जोशी, पेंशनर हितेषी मोहनलाल यादव, वरिष्ठ अभिभाषक श्रीवल्लभ विजयवर्गीय, डॉ रमेशचंद्र पाटीदार, शिक्षक सम्मान के प्रणेता सुरेश चन्द्र गोयल, लीलाधर दांडक मांगीलाल पाटीदार, डॉ रमेशचन्द्र पाटीदार का सम्मान अतिथियों के करकमलों से शाल,माला एवं सम्मान पत्र प्रदान कर किया गया। उद्बोधन की श्रृंखला में मुख्य अतिथि ने धार जिले में संचालित श्रृद्धालय की शानदार उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए डॉ दीपेन्द्र शर्मा के सेवा समर्पण की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सहयोग प्रदान करने के आह्वान के साथ सहयोग देने का वचन दिया। संचालन करते हुए डॉ दीपेन्द्र शर्मा ने संस्था की गतिविधियों व नवाचारों की जानकारी दी। सामुहिक भोजन प्रसाद से समापन हुआ। आभार रामकिशोर पांडे ने जताया।
