Sat. Mar 7th, 2026

भाजपा गंधवानी मंडल अध्यक्ष मुकेश पाटीदार का किया स्वागत

ग्राम सोनगांव तहसील गंधवानी में भाजपा गंधवानी मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए किसान परिवार में जन्मे मुकेश पाटीदार का 78 गांव से बड़ी संख्या में पधारे पाटीदार समाज के युवा और वरिष्ठों द्वारा उनके निज निवास पर पहुंच कर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का चित्र देकर सम्मान और स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजजनो की और से सरदार पटेल युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पाटीदार कवटी द्वारा समाज की और से भाजपा प्रदेश संगठन, संभागीय संगठन मंत्री राघवेंद्र गौतम और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेडा का समाज को प्रतिनिधित्व देने के लिए आभार व्यक्त किया गया। युवा संगठन के मनावर तहसील अध्यक्ष पीयूष पाटीदार और मयूर पाटीदार और युवा संगठन गंधवानी से प्रकाश जी ने गंधवानी मंडल में समाज को मिले प्रतितिधित्व का स्वागत किया। युवा संगठन कुक्षी से पधारे समाज बंधुओं ने भगवा पत्ता पहना कर मुकेश पाटीदार का स्वागत किया। गंधवानी मंडल अध्यक्ष मुकेश पाटीदार ने कहा कि समाज द्वारा सम्मान पाकर वो बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और सभी के सहयोग की बात की और सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर समाज के श्रीराम पाटीदार देशवालिया, धुलसर से देवेन्द्र, राहुल कामदार, रामचन्द्र, महेश, गजेंद्र,पवन,गोपाल, रमेश पाटीदार डोंगरगांव, दुर्गेश पाटीदार लिंगवा, महेश पाटीदार दाहोद, विनोद, सतीश पाटीदार निम्बोल, मोहित, चेतन पाटीदार कोलगांव, प्रकाश, मनीष, सुखदेव पाटीदार गंधवानी, सचिन पाटीदार लोहारी, कमलेश पाटीदार देवगढ़ ओर अन्य ग्राम के समाज सेवी मौजूद रहे।

Related Post