
क्या दतीगांव विरोधियों व राजीव सर्मथकों को मिलेगी सूची में जगह
धार जिले के नेताओं को भाजपा जिला कार्यकारिणी का है बेसब्री से इंतजार
निलेश भारती की कार्यकारिणी का 9 माह का इंतजार होगा पटाक्षेप
बदनावर/ महेश पाटीदार
भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोशणा का कार्यकर्ता एवं पद पर काबिज होने वाले नेताओं को बेसबी से इंतजार है। भाजपा शहरी कार्यकारिणी में धार, सरदारपुर एवं बदनावर विधानसभा से 7-7 सदस्यों के शामिल करने की संभावना है। जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री पद की घोषणा हो सकती है। भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता दिनभर वाटसअप के गु्रप व फेसबुक खगालते रहते है। अन्य जिलों की घोशित कार्यकारिणी से धार शहरी क्षेत्र में पद को लेकर नेताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती 9 महिने में भी अपनी टीम नही बना सके। आगामी दिनों में घोषित होने वाली टीम में विक्रम वर्मा, दतीगांव एवं सावित्री ठाकुर के सर्मथकों को शामिल किया जा सकता है।
धार भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती 9 महिने में भी कार्यकारिणी का गठन नहीं कर सके। प्रदेश के अन्य अधिकांश जिले में भाजपा जिला कार्यकारिणी गठन के बाद से जिले में पद के दावेदारों को सूची का बेसब्री से इंतजार है। भाजपा शहरी जिले की कार्यकारिणी मंे धार से विक्रम वर्मा, बदनावर से दतीगांव एवं सांसद सावित्री ठाकुर का दबदबा रहने का अंदेशा है। हालांकि जिले की सूची में तीनों विधानसभा को बराबर महत्व दिया जाने की संभावना है।
धार से दावेदार सक्रिय- धार विधानसभा से राजीव यादव सर्मथकों के चेहरे भी शामिल होने इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल जिन चेहरों पर मोहर लगने की संभावना है उनमें महेश रावला, ममता जोशी, अनिल बाबा, विश्वास पांडे, पिंटू जायसवाल, दीपक शर्मा, अंकित भावसार, उमेश गुप्ता, जीवन रघुवंशी, अमित पाटीदार के नाम चर्चा में शामिल है। प्रश्न यह हे की धार में राजीव यादव कितने समर्थकों को जिला कार्यकारिणी में स्थान मिलता है।
क्या बदनावर में दतीगांव विरोंधी को मिलेगी जगह- बदनावर हमेशा से ही चर्चित विधानसभा रहती है। चाहे कांग्रेस की गुटबाजी हो या भाजपा की। यहां गुटबाजी चरम देखी जाती है। दोनों दल के नेताओ को किसी भी स्थिती में दूसरे गुट के नेता की संगठन में नियुक्ति बिलकुल सहन नहीं होती है। फिलहाल भाजपा की सूची कां इंतजार है। जिसमें राजेन्द्र सराफ, प्रेमचंद परमार, दिनेश गिरवाल, नाना जाट, योगेश मुकाती, सुनील मो दी, रतन लाल पाटीदार ईश्वर लाल कटारा गिरधारी जायसवाल, ममता पाटीदार, सीमा प्रवीण चावला नाम पर मोहर लग सकती है। अब देखना है कि दतीगांव सर्मथक व कितने विरोधी को सूची में स्थान मिलेगा
सरदारपुर विधानसभा में किसको मिलेगा मौका- धार जिले की भाजपा जिला कार्यकारिणी में 7 कार्यकर्ताओं को मौका मिल सकता है। सरदारपुर विधानसभा सें राकेश पटेल, मुकेश पाटीदार, दीपक फेमस, नवीन बानिया, रवि पाठक, बलबहादुरसिंह, कमल यादव, जमना भुरिया, रोमा मंडलोई के नाम चर्चा है। अब देखना है की अंतिम क्षणों में घोषित होने वाली सूची में किन कार्यकर्ताओं का नाम चमकेगी

