
राष्ट्र गौरव हिंदुआ सूरज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह
बदनावर। बदनावर तहसील के ग्राम मुरडका में हिंदुआ सूरज वीर शिरोमणि राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह 27 सितम्बर 2025 शनिवार सुबह 11 बजे सर्व समाज और करणी सेना परिवार के नेतृत्व में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बदनावर तहसील के सभी करणी सेनीक, करणी सेना परिवार के सभी जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी और राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना सुप्रीमो ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर ओर प्रदेश उपाध्यक्ष गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे ।
आयोजक समिति करणी सेना परिवार और सर्व समाज के द्वारा सभी ग्रामीण अंचल के समाज जनों को आमंत्रित किया जा रहा है।
