स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत

बदनावर! सब सेंटर बखतपुरा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत सरपंच ईश्वर लाल पाटीदार द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर की गई ! अभियान के अंतर्गत श्रीमती मोना कटारा सी एच ओ द्वारा स्वास्थ सेवाएं जैसे प्रसव पूर्व देखभाल , एनीमिया स्क्रीनिंग और मासिक धर्म स्वच्छता ,आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ,आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, पोषण महिला बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रबंधन ,एन . सी.डी.स्क्रीनिंग.उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह स्क्रीनिंग,कैंसर स्क्रीनिंग,टीकाकरण,रक्तदान,सिकल सेलस्क्रीनिंग,टीबी स्क्रीनिंग,आयुष सेवाए,मानसिक स्वास्थ्य आदि योजनाओं की जानकारी दी गई और हितग्राहियों को लाभ दिया गया ।आशा कार्यकर्ता मंजू पाटीदार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं आंगनवाड़ी सहायिका एवं अन्य ग्रामवासी शामिल हुए।
