Sat. Mar 7th, 2026

मारपीट कर वायरल वीडियो बनाने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे

मारपीट कर वायरल वीडियो बनाने वाले आरोपी को चंद घंटों में लिया अभिरक्षा में

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)- पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी जगदीश डावर ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कोतवाली पुलिस को सख्त एवं शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में गठित टीम ने महज चंद घंटों में वीडियो में दिखाई दे रहे फरियादी एवं आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की।
फरियादी कनसिंह पिता बाटिया जमरे, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम पलवट, थाना पाटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13.09.2025 को शाम लगभग 04:00 बजे, वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मजदूरी हेतु ग्राम छापरी जा रहा था। कांरजा चौराहा पर गन्ने का रस लेने के दौरान आरोपी बलवंत चौहान पिता संतोष चौहान, उम्र 41 वर्ष, निवासी न्यू पानवाड़ी मोहल्ला, बड़वानी ने अपशब्द कहे तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दाहिनी पसली में चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वानी में अपराध क्रमांक 538/25, धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया,
प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की,
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का विश्लेषण किया,
सीसीटीवी फुटेज की जांच की
इन सबके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।
पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह – थाना प्रभारी, थाना बड़वानी उपनिरीक्षक झवरसिंह गौयलआर.221 खडकसिंह,आर.536 दीपक देवलिया की सराहनीय भूमिका रही है

Related Post