Sat. Mar 7th, 2026

देश को आत्मनिर्भर बनाना है तो स्वदेशी अपनाना होगा , भाजपा कार्यशाला सम्पन्न

देश को आत्मनिर्भर बनाना है तो स्वदेशी अपनाना होगा , *भाजपा कार्यशाला सम्पन्न

*बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता)*:- भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला सैंधवा के एक निजी होटल में सम्पन्न हुई जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 अक्टूम्बर से 2 अक्टूम्बर गांधी जयंती तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाडे पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओ को कार्यभार सौंपा गया।
जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता, संगठन जिला प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल व पानसेमल विधायक श्याम बरडे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


इस अवसर पर संगठन जिला प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलने वाली पार्टी है केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार हो या प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव की सरकार हो वो सभी ऐसी योजनाए बनाते है जिसका लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे इसलिए आज हम सेवा पखवाड़ा मना रहे है।
हमे भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना होगा व मोदीजी के संकल्प को पूरा करना है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, 17 से 24 तक स्वास्थ शिविर, 17 से 2 अक्टूम्बर तक मोदीजी के जीवन पर जिला स्तर पर प्रदर्शनी, 18 से 2 अक्टूम्बर तक दूसरे चरण का रक्तदान शिविर, 19 से 20 सितंबर तक प्रबुद्ध संवाद, 21 को बड़वानी व सैंधवा में नमो मैराथन का आयोजन, 25 को पण्डित दीनदयाल जयंती पर वृक्षारोपण व संगोष्ठी का आयोजन, 27 से 28 सितंबर तक दिव्यांगजनो व विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, 2 अक्टूम्बर गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, विकसित भारत चित्रकला तथा 25 दिसम्बर तक सांसद खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करना है तथा सभी कार्यकर्ताओं को सारे कार्यक्रमो को जमीनी स्तर पर करने का आवाहन किया।
इस दौरान लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राजसभा सांसद डॉक्टर सुमेरसिंह सोलंकी व पानसेमल विधायक श्याम बरडे ने कहा कि अभी जो चुनोती है वो आगे अधिक होगी। विपक्षी दलों द्वारा जो झूठ फैलाया जा रहा है उसकी सच्चाई हमे सेवा पखवाड़ा के माध्यम से आमजनो तक ले जाना है।
वही सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक विकास आर्य, आत्मनिर्भर भारत के जिला प्रभारी भागीरथ कुशवाह एवं सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के जिला प्रभारी अजय कानूनगो ने कार्यक्रमो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान पूर्व सांसद सुभाष पटेल, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल व एस वीरास्वामी, पूर्व विधायक दिवान सिंह पटेल व चंद्रभागा किराड़े, जिला जनपद अध्यक्ष बलवन्त सिंह पटेल, मोहन जोशी, जया शर्मा, भगवतीप्रसाद शिंदे, महामन्त्री अनूप मिश्रा व विक्रम चौहान मंचासीन रहे।
इस अवसर जिला पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, जिला व मण्डल संयोजक व सहसंयोजक के अलावा अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post