Sat. Mar 7th, 2026

ईद मिलादुन्नबी जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लेकर चलने वाला युवक गिरफ्तार

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)

ईद मिलादुन्नबी जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लेकर चलने वाला युवक गिरफ्तार

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)– सेंधवा कस्बे में निकले ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान इरफान पिता लुकमान अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी टैगोर बेड़ी सेंधवा नामक युवक फिलिस्तीन देश का झंडा लेकर चल रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए झंडे को हटवाया और क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के संभावित प्रयास को रोकने हेतु आरोपी युवक को पुलिस थाना सेंधवा शहर टीम द्वारा देर रात अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

कानूनी कार्यवाही

अनावेदक इरफान अली के इस कृत्य को दृष्टिगत रखते हुए उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) की राशि से बाउंड ओवर कराने की प्रक्रिया भी संपादित की जा रही है।

Related Post