Sat. Mar 7th, 2026

भाजपाइयो ने रैली निकाल, कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर राहुल गांधी व तेजस्वी यादव का किया पुतला दहन

भाजपाइयो ने रैली निकाल, कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के पुतले का दहन किया।

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता):- जिला भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ रैली निकाल कर झंडा चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया व Ministry करते हुए राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव का पुतला फूंका।


पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी स्व. हीराबेन पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर यह रैली निकाली गई।
रविवार दोपहर 3 बजे स्थानीय कारंजा चौक से रैली निकाली गई जो मोटी माता चौक, एमजी रोड, रणजीत चौक से होते हुए झंडा चौक पहुँची जहां कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया तथा राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के पुतले का दहन किया गया।


रैली में महिलाओं ने हाथों माँ तेरे सम्मान में बड़वानी जिले की बेटियां मैदान में, महिलाओं का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान, हाथ मे संविधान मुंह मे गाली आदि नारे लिखी पट्टिकाएं लेकर चल रही थी वही पुरुष भाजपा का झंडा लिए रैली में शामिल थे।
रैली में राहुल गांधी शर्म करो शर्म करो, तेजस्वी यादव शर्म करो शर्म करो, राहुल गांधी मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी हाय-हाय आदि के नारे लगाए जा रहे थे।
कांग्रेस कार्यालय के सामने महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा व पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल ने सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की नियति बन गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी पिछले दिनों प्रदेश की महिलाओं के ऊपर अपमान जनक टिप्पणी की थी। राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।


इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति व परम्परा है। जैसा राहुल गांधी व सोनिया गांधी अपने कार्यकर्ताओं को सिखाते है वैसे ही कार्यकर्ता सिख लेकर महिलाओं के खिलाफ अनर्गल बयान देते रहते है। चाहे वो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हो या आम कार्यकर्ता हो जो माता बहनों के खिलाफ गलत बयानबाजी करते रहते है। इसी को लेकर आज भाजपा पूरे देश व प्रदेश में कांग्रेस कार्यालयो का घेराव कर राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के पुतले का दहन कर रही है तथा आज बड़वानी में भी भाजपा द्वारा कांग्रेस के बचे खुचे कार्यालय का घेराव कर दोनों के पुतलो का दहन किया है।
इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधिगण, मण्डल अध्यक्ष, सभी मोर्चो के पदाधिकारी व सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Post