जिला मुख्यालय पर रविवार को राहुल गांधी व तेजस्वी यादव का पुतला दहन।
बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता):- भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल बैठक शनिवार को शाम 5 बजे जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में 31 अगस्त, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात तथा पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ स्व. हीराबेन पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में व्यापक चर्चा कर रणनीति बनाई गई।
बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, जिलापंचायत अध्यक्ष बलवन्त सिंह पटेल, पानसेमल विधायक श्याम बरडे विशेष रुप से उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष अजय यादव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए बताया कि 31 अगस्त, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम सभी मण्डल के प्रत्येक बूथ पर अनिवार्य रूप से करना है तथा संगठन एप पर अपलोड करना है। तथा विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी स्व. हीराबेन पर कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा भरी सभा मे की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिला मुख्यालय पर महिला मोर्चा, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधीयो के नेतृत्व में रैली निकाल कर पुतला दहन किया जाएगा।
बैठक में तय किया की 31 अगस्त, रविवार को दोपहर 2 बजे कारंजा से झंडा चौक तक रैली निकाली जाएगी तथा झंडा चौक पर राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया जाएगा।
रैली में जिले के समस्त जनप्रतिनिधिगण, महिला मोर्चा मण्डल एवं भाजपा मण्डल के अध्यक्ष, जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
बैठक को राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल ने भी सम्बोधित किया।
वर्चुअल बैठक का संचालन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा तथा आभार राधा खन्ना ने व्यक्त किया।
बैठक में जिले के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि जुड़े थे।
