ऋषि पंचमी पर हुआ सामूहिक पूजन:महिलाओं ने किया सप्त ऋषियों का पूजन;पारिवारिक सुख समृद्धि की कामना की

बड़वाह… ऋषि पंचमी के अवसर पर महिलाओं ने सप्त ऋषियों का पूजन-अर्चन किया| व्रत रखा और सौभाग्यशाली जीवन की कामना की|जहां पंडितों ने उन्हें सप्त ऋषियों की पूजा विधि बताई और व्रत के महत्व के बारे में समझाया| वही नर्मदा के उत्तर तट पर अलसुबह से ही महिलाओं ने पहुंच कर आंधीझाड़ा सिर पर रखकर स्नान किया|
महिलाओं को सप्त ऋषियों का पूजन करवा कर कथा सुनाई|
शर्मा कालोनी निवासी पंडित पंकज शर्मा ने मोरटक्का स्थित ओंकार बाग धर्मशाला में करीब 25 जोड़ो ने महिलाओं को सप्त ऋषियों का पूजन करवा कर कथा सुनाई| महिलाओं ने पहले कथा सुनी|इस दिन महिलाएं पापों से मुक्ति,पवित्रता और शुभ जीवन के लिए यह विशेष व्रत रखती हैं|

बड़वाह,शहर की प्रमुख संस्था सार्वजनिक गणेश एवं दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में गणेश उत्सव के दूसरे दिवस नगर पालिका परिसर मे आयोजित ग्यारह दिवसीय कार्यक्रम के तहत गुरुवार रात्रि में संगीत निशा का आयोजन देर रात साढ़े ग्यारह बजे संपन्न हुआ।
कराओके कलाकारों ने सदाबहार गीतों से शाम सजाई।
समिति अध्यक्ष रजनी भंडारी नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता अनिल राय ने बताया कि सैक्सोफोन म्यूजिक प्लेयर 3 एवं कराओके कलाकारों के करीब 15 गायक गायिकाओं ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।कार्यक्रम की शुरुवात कलाकारों द्वारा गणेश वंदना कर की गई।जिसमें गायक कलाकार,मनोज शर्मा जयप्रकाश श्रीवास्तव रेखा ओसवाल सेक्सो फोन प्लेयर इरशाद भाई व केवल बरले ने शानदार प्रस्तुति सुनकर श्रोताओं को आनंदित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ.परेश विजयवर्गीय ने किया तथा आभार रवि जैन ने माना।
तीन घंटे तक सदाबहार गीतों से शाम सजाई।
कराओके के कलाकार मनोज शर्मा ने पंग घुघरू बांध मीरां नाची रेखा ओसवाल मेघा रे मेघा तू पानी बरसा प्रिया चतुर्वेदी हरि ॐ हरि मनोज खेड़े मुसाफिर हु यारो ना घर है ना ठिकाना जय प्रकाश श्रीवास्तव तुमसे हो हसीना जैसे अन्य गीतों एवं
सैक्सोफोन म्यूजिक प्लेयर इरशाद खान तेरे दिल के पास ही है मेरी मंजिले केवल विरले ओर इस दिल में क्या रखा है कि शानदार तीन घंटे तक सभी गीतकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मनमोह लिया।
कलाकारों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया
सैक्सोफोन म्यूजिक प्लेयर 3 एवं कराओके कलाकारों के करीब 15 गायक गायिकाओं में मनोज खेड़े प्रिया चतुर्वेदी,अजय वर्मा अदिति शर्मा अर्चना ठाकुर बंटू भाटिया कमल सिंह पंवार लक्की भाटिया , पुलिस एएसआई रेणुका राठौर ने भी अपनी सुमधुर आवाज से श्रोताओं को आनंदित कर दिया ।आयोजन समिति के सुनील चौधरी रत्नाकर निंबोरकर विजय सोनी विजय महाजन अनिल कानूनगो तरुण दस्सानी, रवि जैन, महेंद्र पाटीदार , राजेंद्र राठौर , आशीष गुप्ता आदि समिति पदाधिकारियों ने समस्त कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया ।
