
फसल बीमा को लेकर किसानों ने सोपा सी एम के नाम ज्ञापन
भारतीय किसान संघ मालवा इकाई बदनावर द्वारा किसानो की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी प्रियंका मीमरोट को सोपा गया।ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2024 में सोयाबीन की फसल में भारी नुकसान हुआ था। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जो किसान फसल बीमा योजना से वचित रह गये है उन्हें भी फसल बीमा का लाभ दिया जाए एवं जिन किसानो को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दि गई राशि प्रिमियन राशी से भी कम दि गई है, उन किसानों को पुरी राशी दि जाए।
प्रधानमंत्री फसल बीमा में सैटेलाइट सर्वे बन्द किया जाए। घोड़ा रोज कि वजस से कई किसानों कि फसल बर्बाद हो रही है एवं इस विषय को ले कर भारतीय किसान संघ तहसील-बदनावर द्वारा सरकार की कई बार अवगत करा दिया गया है लेकिन आज तक घोडा रोज समस्या का होई हल नहीं हुआ। डीएपी 12.32.16 खाद और युरिया खाद आगामी फसल के लिए सोसायटी में जल्द से जल्द उपलब्ध करा दिया जाए। सोयाबीन समर्थन मूल्य तुलाई हेतु सोयाबीन पंजियन जल्द से जल्द चालु कराया जाए। बदनावर मंडी में 10 टन का काटा जल्द से जल्द लगवाया जाए और बड़े कांटे पर अनिवार्य रूप से वजन करवाया जाए। खेत पहुंच सड़क योजना जल्द से जल्द चालु की जाए। मां नर्मदा का जल सिंचाई के लिए बदनावर तहसील के वंचित गांवो को जोड़ा जाए एवं मां नर्मदा जल को जल्द से जल्द लाया जाए। सरकार द्वारा कर्ज माफी योजना व ब्याज माफी योजना की गलत नीतियों के कारण किसान कालातीत हुआ है उन किसानों का ब्याज माफ किया जावे। जिले में किसानों को तहसीलदार द्वारा बार बार तहसील में बुलाकर परेशान किया जा रहा है उन किसानों को परेशान ना किया जावे एवं अन्य बैंक द्वारा भी किसानो को परेशान न किया जाए।

उक्त सभी मांगों का निराकरण अति शीघ्र किया जाए अन्यथा भारतीय किसान संघ 15 सितम्बर 2025 को जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।
ज्ञापन देने के दौरान तहसील अध्यक्ष कालू सिंह राठौर ,जिला उपाध्यक्ष रणजीत पाटीदार, अंबाराम मकवाना, जिला मीडिया प्रभारी मनोहर कामदार, सचिव दशरथ सिंह पटेल, घनश्यामसिंह पटेल , कुलदीप माली, कमलसिंह ,प्रेमसिंह, ईश्वरसिंह, गजेंद्रसिंह, किशन , रामा ,गौतम सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे ज्ञापन का वचन जिला मीडिया प्रभारी मनोहर कामदार ने किया।


