Sun. Mar 8th, 2026

पी एम श्री हाईस्कूल सादलपुर में स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति के रंग से सराबोर हो गया नगर

पी एम श्री हाईस्कूल सादलपुर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया नगर देश भक्ति के रंग से सराबोर हो गया।

सूर्य की पहली किरण के साथ ही नगर के प्रत्येक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया इसी श्रृंखला में शा पी एम श्री एकीकृत हाई स्कूल सादलपुर में प्राचार्य श्रीमती अनीता चिचोलीकर के मार्गदर्शन में बैन्ड बाजे के साथ विशाल प्रभात फेरी निकाली गई। स्काउट गाइड बैन्ड भी साथ में चल रहा था।ज्यूनिर रेडक्रास की वेशभूषा में जूनियर देश भक्ति के नारे लगाते छात्र छात्राओं के साथ अनुशासित पंक्तिबद्ध आगे बढ़ते हुए ग्राम पंचायत भवन सादलपुर पहुंचे जहां पर परम्परागत तरीके से सरपंच श्रीमती धनकुंवर अजय डांगी एवं उपसरपंच श्री मती सीमा लाखनसिंह चौहान, सचिव तरूण जाट एवं रामभरोसे वर्मा कुश कल्याण बोर्ड जिला प्रतिनिधि एवं प्राचार्य ने महात्मा गांधी जी एवं सरस्वती पूजा कर चित्र पर माल्यार्पण किया सरपंच उपसरपंच ने ध्वजारोहण किया राष्ट्र गान की प्रस्तुति में छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने भागीदारी की। पंचायत से जय घोष करते हुए सत्यवीर तेजाजी चौराहे पर सादलपुर एकेडमी एवं न्यू मालवा एकेडमी की रेली का समागम होने पर हजारों की संख्या में विराट स्वरूप उपस्थित हो गया चारों ओर देश भक्ति के नारों से गूंजायमान हो गया। विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य श्रीमती अनीता चिचोलीकर ने किया।मंचपर मुख्य अतिथि श्रीमती धनकुंवर अजय डांगी विशेष अतिथि उपसरपंच श्रीमती सीमा लाखनसिंह चौहान,जनपद प्रतिनिधि श्रीमती मिश्रा बाई कैलाश नाथ,पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रामभरोसे वर्मा, पूर्व शंकुल प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, पत्रकार सतीश चौहान, लोकेन्द्रसिंह चौहान, विनोद कुशवाह ने सरस्वती पूजा अर्चना की सरस्वती वंदना सुरभि अवस्थी ने प्रस्तुत कर समां बांधा। अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत संस्था प्राचार्य ने किया अध्यक्ष प्राचार्य का स्वागत संस्था की वरिष्ठ शिक्षिका श्री मती लीला चौहान ने किया। तत पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कर समां बांध दिया ।देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। विगत दिनों चलाये गये नशामुक्ति अभियान में भाग लेने वाले, एवं कक्षा दसवीं में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले तीन प्रतिभावान विद्यार्थियों को तथा पेड़ पौधों को पानी देकर संरक्षित करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक सतीश जैन एवं दसवीं में संस्कृत का शत-प्रतिशत रिजल्ट देने वाले शिक्षक रामप्रसाद विश्वकर्मा का नागरिक अभिनंदन किया गया।उद्बोधन की श्रृंखला में प्राचार्य ने शाला में होने वाली वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे ग्राम की कम जनसंख्या के बावजूद हमे पी एम श्री हाईस्कूल की सौगात मिली है ।हम रात दिन मेहनत कर प्रायवेट स्कूलों से भी बेहतर हमारे विद्यालय को बनाएंगे। अभी खेल का मैदान बनकर तैयार हो गया है अब सर्व सुविधायुक्त एक हाल का निर्माण होगा ओर भी कई परिवर्तन आपको देखने को मिलेंगे। ग्राम के नागरिकों के द्वारा मिलने वाले सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि आगे भी ऐसा ही प्रेम मिलता रहेगा इसी अपेक्षा के साथ अनेकानेक शुभकामनाएं ज्ञापित की। अपने उद्बोधन में रामभरोसे वर्मा ने कहा कि हमरे ग्राम का चहुंमुखी विकास होरहा है पीएम श्री स्कूल, मिलने से अच्छे से अच्छे प्रायवेट स्कूलों से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी, मैं पतंजलि योगपीठ के एवं स्थानीय राजनेताओं के साथ मां नर्मदा को लाने के प्रयास में दो हजार तेरह से जुटा हूं। हमको माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री जी ठाकुर का विशेष सहयोग मिल रहा है जो हमारे वंचित गांवों को धार माईक्रो सिंचाई परियोजना में जुड़वाने की पहल कर रहे हैं। नर्मदा जी की कृपा ओर जनता जनार्दन की कृपा से हमें सफलता हांसिल होगी। हमें गो सेवा में भी भागीदारी करनी चाहिए। सेवा निवृत्त ए एस आई बिरजलाल सोलंकी ने लोक वाणी में देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।प्रेम नारायण सोलंकी ने विद्यालय स्टाफ सहित प्राचार्य की प्रशंसा में आभार गीत प्रस्तुत किया। समस्त स्टाफ ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लेकर प्रभातफेरी व्यवस्था में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।ग्राम पंचायत सादलपुर की ओर से प्रतिवर्षानुसार मिठाई वितरण किया गया। संचालन महेन्द्र अवस्थी एवं रामप्रसाद विश्वकर्मा ने किया आभार सतीश जैन ने माना।

Related Post