*सेमल्दा में मां रेवा घाट निर्माण का संकल्प लिया*

8 अगस्त 2025 को सेमल्दा में मां रेवा मंदिर के प्रांगण में कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान के सदस्य एवं सेमल्दा, अछोदा, करौली, सिरसाला, मनावर, देवला, जोतपुर एवं आसपास के ग्रामों में निवासरत मां नर्मदा भक्तों की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ मां नर्मदा जी के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित प्रवीण शर्मा राधे भैया वराह नगर बड़ा बड़दा की गरिमामय उपस्थिति में हुआ रामेश्वर पाटीदार करौली द्वारा घाट निर्माण की प्रस्तावना पर जानकारी देते हुए बताया कि निमाड़ के गौरव मोहन पाटीदार का सम्मान किया वह निश्चित ही इसके हकदार थे उनका सम्मान होना ही था क्षेत्र की जनता की ओर से उनको बधाई दी गई सर्वानुमति से बैठक में घाट का नामांकरण —मां रेवा घाट निर्माण समिति ग्राम सेमल्दा रखा गया घाट का निर्माण कैसे करना और दान एकत्रित कैसे करना इस पर भी चर्चा की गई

इस पुनीत कार्य में हम सब मिलकर गांव-गांव जाकर संपर्क कर दान राशि एकत्रित करें ऐसा सबने विचार रखा फिर पंडित प्रवीण शर्मा को आशीर्वचन हेतु आमंत्रित किया गया शर्माजी ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादाई उद्बोधन मे यह कहा की आप तो घाट निर्माण का काम शुरू करिए मां रेवा की कृपा एवं बजरंगबली के आशीर्वाद से आपका संकल्प पूरा होगा श्री हरिहर घाट वराह नगर बड़ा बड़दा की ओर से 11000 रुपये की अमूल्य धरोहर दान स्वरूप प्रदान की गई महेंद्र कामदार निसरपुर ने घाट निर्माण से संबंधित पुरानी कार्य योजनाएं दान कैसे प्राप्त करना घाट की लंबाई चौड़ाई एवं पूर्व में निर्मित घाट समिति के अनुभवों को सबके सामने साझा किया

सर्वानुमति से दान हेतु निम्न अनुसार कार्य योजना बनाई एक पेढ़ी 100 वर्ग फीट 11000, दो पेढ़ी या 200 वर्ग फीट 21000, तीन पेढी या 300 वर्ग फीट 31000, चार पेढ़ी या 400 वर्ग फीट 41000, पांच पेढी या 500 वर्ग फीट 51000 रुपये इसके अतिरिक्त छोटी से छोटी दान राशि भी आशीर्वाद के रूप में प्राप्त की जाएगी. 151000 की दान राशि शोभाराम पाटीदार करोली मंगला टायर मनावर 101000 की दान राशि मुकेश श्रीधर मुकाती जोतपुर इसी प्रकार और बहुत सारे दानदाताओं ने मिलकर के 10 लाख रुपए की दान राशि 2 घंटे की बैठक में एकत्रित कर ली 700 फीट बाय 350 फीट घाट निर्माण का संकल्प लिया गया और तीन-चार दिनों में ही निर्माण स्थल पर फीलिंग या भरावे का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा कार्यक्रम का संचालन हरीश पाटीदार मनावर के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में रणवीर तोमर ओर राजपाल सिंह चौहान के द्वारा घाट निर्माण में क्षेत्र की समस्त जनता से अधिक से अधिक तन मन धन से सहयोग करने की अपील की मां रेवा घाट निर्माण के संकल्प बैठक में देवेन्द्र पाटीदार धुलसर, डॉक्टर राधेश्याम पाटीदार, नवीन कवटी, राजेन्द्र पटेल, कृष्णपाल सिंह चौहान, सीताराम पाटीदार, ओम चौहान ओर नर्मदा भक्त उपस्थित थे तुकाराम पाटीदार मनावर के द्वारा समस्त मां नर्मदा भक्तों का आभार व्यक्त किया गया।🚩🙏🚩🙏🚩
