ग्रामीण कर रहे गश्त, अवैध शराब विक्रय करने वालो को समझाइश दे रहे।

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)। समीप ग्राम सजवानी मे गत दिनो मां आशापुरी मंदिर मे हुई चोरी का आज तक कोई पता नही चल पाया है। जिससे ग्रामीणो मे आक्रोश है। उन्होने बताया कि यदि शीघ्र चोरो का पता नही तो पुलिस अधीक्षक बडवानी को ज्ञापन देगे। मंदिर समिति सदस्यो ने बताया कि ग्राम के युवको द्वारा ग्राम मे रातभर गश्त की जा रही है। गश्त के दौरान युवा ग्राम मे चल अवैध शराब विक्रय करने वाले संचालको को समझाइश देकर शराब विक्रय बंद करने का निवेदन किया जा रहा है।
