Sun. Mar 8th, 2026

रिटोड़ा से निकली कावड़ यात्रा, कोटेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक


ग्राम पंचायत रिटोड़ा से निकली विशाल कावड़ यात्रा, कोटेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

Bबदनावर! ग्राम पंचायत रिटोड़ा से विशाल एवं भव्य सार्वजनिक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। यह पावन यात्रा ग्राम रिटोड़ा, रिटोड़ी एवं छनगारा के समस्त धर्मप्रेमी जनता के सहयोग एवं आयोजकत्व में प्रारंभ हुई। श्रद्धालु जन बाबा महाकाल के जयकारों, ढोल-नगाड़ों एवं DJ की भक्ति धुनों के साथ कोटेश्वर महादेव के पावन धाम को रवाना हुए। कावड़ यात्रा की शुरुआत ग्राम छनगारा से हुई, जहाँ दिनेश जी जाट द्वारा 25 लीटर की विशेष कावड़ उड़ाई गई, जिसे भक्तों ने विशेष रूप से सजाया था। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणजनों एवं युवाओं द्वारा स्वागत एवं सेवा शिविर लगाए गए, जहाँ ठंडा पानी, फरयाली एवं फल का वितरण किया गया। भक्ति भाव और अनुशासन का अद्भुत संगम इस यात्रा में देखने को मिला। यात्रा कोटेश्वर महादेव मंदिर कोद पहुंची, जहाँ सभी भक्तों ने मिलकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया एवं भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूरा वातावरण “हर हर महादेव” और “बोल बम” के नारों से गूंज उठा। इस आध्यात्मिक आयोजन में सभी आयु वर्ग के श्रद्धालु उपस्थित रहे और इसे सफल बनाने में ग्राम पंचायत रिटोड़ा एवं समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। सरपंच गुलाब बाई गेंदालाल जी जाट व कुलदीप जी जाट ने सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस आयोजन को हर वर्ष भव्य रूप से जारी रखने की बात कही। यह जानकारी अजय डावर द्वारा दी गई

Related Post